Bhopal
छात्राओं को शिविर में बताया जैवविविधता संरक्षण एवं संवर्धन का महत्व:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
शासकीय महिला पॉलिटेक्निक भोपाल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प का आयोजन जिला भोपाल की ग्राम पंचायत बंगरसिया में किया जा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड भोपाल द्वारा शिविर में पर्यावरण संरक्षण अंतर्गत जैवविविधता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 9 फरवरी को किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. कुनिका सिलोदिया, एवं सुश्री शिवानी शर्मा, तकनीकी विशेषज्ञ मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रतिभागियों को जैवविविधता संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को बताया गया। एन.एस.एस. कैम्प के माध्यम से स्थानीय समुदाय को जैवविविधता संरक्षण के प्रति जागरूक कराया गया। कार्यक्रम में एन.एस.एस. शिविर की प्रतिभागी छात्रायें, एन.एस.एस. भोपाल विंग के प्रतिनिधि एवं शासकीय महिला पॉलिटेक्निक भोपाल के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।
यह कार्यक्रम डाॅ. धर्मेन्द्र वर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं सदस्य सचिव, मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड, भोपाल एवं डॉ. के.व्ही.राव, प्राचार्य, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक भोपाल के मार्गदर्शन में किया गया। एन.एस.एस. कैम्प प्रभारी श्रीमती आरती लाड, वरिष्ट व्याख्याता शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा आयोजित जैवविविधता जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की गई।
02/11/2022 03:52 PM