Aligarh
अलीगढ़ में एम्स की स्थापना के लिए ज्ञापन:
अलीगढ़। बेरोजगार, मजदूर किसान यूनियन BMKU के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अनवर अली के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह के मार्गदर्शन में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय अलीगढ़ में दिया गया जिसमें मांग की गई कि अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में आसपास के जिलों के लोग दिखाने आते हैं जिससे मेडिकल कॉलेज पर भारी दबाव रहता है इसलिए बढ़ती आबादी और रोगियों की संख्या को देखते हुए अलीगढ़ में एम्स की बहुत आवश्यकता है इस अवसर पर एडवोकेट कृष्ण गोपाल, एडवोकेट संदीप जैन, एडवोकेट सबा खान, एडवोकेट पूनम शर्मा, अमित शर्मा प्रदेश सचिव, तरुण आर्य,मंगल सैनी, शीराज अनवर, आदि लोग मौजूद रहे।
02/03/2026 04:31 AM