Bhopal
बुरहानपुर, मप्र। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
अपने ही 14 साल के बेटे को प्रेमी के हाथों क़त्ल करवाया।:
बुरहानपुर, मप्र। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 14 साल के बेटे की निर्मम हत्या करवा दी।उसे ये डर था कि कहीं उसका बच्चा अवैध संबंध की बात सबके सामने न खोल दे। उसने ये बात अपने प्रेमी को बतायी आरोपी ने मौका पाकर प्रेमिका महिला के बेटे को मारकर लाश को पेड़ पर लटका दिया। ये लाश करीब दस दिनों तक पेड़ पर लटकी रही। पुलिस ने शव बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलगांव पुलिस को कुछ दिनों
पहले गांव के रहने वाले विलास पाटिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कि उसका 14 साल का बेटा पुरुषोत्तम दस दिनों से लापता है। जाँच करने पर पुलिस को ये भी पता चला कि उसकी पत्नी और प्रमोद के बीच अवैध संबंध हैं। प्रमोद काला जादू करता है और बेटा उनके संबंधों की खबर मुझे नहीं दे इसलिए दोनों ने मिलकर उसे मार डाला। पुलिस ने उसकी शिकायत पर प्रमोद को हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में वह कुछ नहीं बोला, लेकिन जब सख्ती की तो उसने सारा राज खोल दिया। पुलिस ने जुर्म कबूल करते ही आरोपी प्रेमी के साथ-साथ बच्चे की मां को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रमोद बच्चे को मारने बुरहानपुर के असीरगढ़ के जंगल आया यहां उसने बच्चे की रस्सी से हत्या की और शव को पेड़ पर लटका दिया। बच्चे की लाश 10 दिन तक उसी तरह लटकी रही। आरोपियों ने पुलिस को घटना की जगह बताई। उनकी निशानदेही पर जलगांव पुलिस तड़के
करीब 3:30 बजे बुरहानपुर पहुंची और शव बरामद किया।
उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।पुलिस ने बताया कि मां मंगला पाटिल और प्रमोद के संबंधों के बारे में बच्चा जान गया था। उसने एक बार पिता से भी प्रमोद का जिक्र किया था। इस बात की खबर मंगला को लग गई कि बेटा उसके अवैध संबंधों के बारे में जान गया है। उसने ये बात प्रमोद को बताई और उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। आरोपी
प्रमोद ने एक दिन देखा कि पुरुषोत्तम घर की छत पर कबूतर
उड़ा रहा है। वह तुरंत उसके पास पहुंचा और उसके साथ
मस्ती करने लगा। उस दौरान उसने पुरुषोत्तम को बोला कि
कबूतरों को संभालकर रखा जाता है। चलो इनके लिए पिंजरा ले आएं।आरोपी बच्चे को जलगांव से बाइक पर बुरहानपुर के जंगल ले आया। रास्ते में उसने मौका पाकर बच्चे को मार दिया।
और उसका शव पेड़ पर टांग दिया।
01/28/2022 03:36 PM

















