Aligarh
महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से फहराया तिरंगा: 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से नगर निगम में मनाया गया।
अलीगढ़: 72 वां गणतंत्र दिवस नगर निगम में धूमधाम से मनाया गया, गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर मोहम्मद फुरकान और नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से नगर निगम सेवा भवन और जवाहर भवन में तिरंगा फहराया। महापौर और नगर आयुक्त में विश्व के सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को संकल्प दिलाया।
देश के संविधान वह गणतंत्र को नमन करते हुए महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा हमें गर्व है हम हिंदुस्तानी हैं और विश्व के सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र के रहने वाले हैं उन्होंने कहा बड़ी मेहनत और कुर्बानियों के बाद विश्व का सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र संविधान बनकर तैयार हुआ है देश के हर एक नागरिक की जिम्मेदारी अपने देश के प्रति वफादार कर्तव्यनिष्ठ और देश के प्रति कुर्बानी का जज्बा होना चाहिए।
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कार्यक्रम में संकल्प दिलाया "इस गणतंत्र दिवस संकल्प लेते हैं हम अपने शहर और प्रदेश को देश में अलग पहचान दिलाएंगे आगामी सर्वेक्षण अलीगढ को स्वच्छ सुंदर और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भागीदार बनेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे"।
जवाहर भवन में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में महापौर और नगर आयुक्त ने संविधान की शपथ दिलायी गणतंत्र कार्यक्रम में डॉ अंशु सक्सेना के नेतृत्व में समृद्धि फाउंडेशन के बच्चों ने देश भक्ति पर आकषर्क सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महापौर/नगर आयुक्त/अपर नगर आयुक्त सहित अधिकारियों ने बच्चों को नगद पुरुस्कार दिया।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कोविड 19 में नगर निगम अधिकारी/कर्मचारी पार्षदो का काम अतुलनीय है जब लोग घरों में रहकर अपने को सुरक्षित रखते थे तब नगर निगम कर्मचारी/अधिकारी/पार्षद कोविड 19 से जंग लड़ रहे थे और यही सच्ची राष्ट सेवा है।
जवाहर भवन कर्यक्रम में नगर निगम सहायक लेखाधिकारी अखिलेश तिवारी, विजय गुप्ता, सीपी सिंह, कर्मचारी संघ के महामंत्री राधे धूरी, सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी, कर्मचारी संघ के महामंत्री मानवेन्द्र सिंह अध्यक्ष संजय सक्सेना, कर अधीक्षक राजेश गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय अधिशासी अभियंता अशोक भाटी सहयक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, नामित पार्षद भूपेंद्र टुटेजा, कुलदीप पाण्डे, मो0 हामिद, पार्षद वीरेंद्र सिंह ने गणतंत्र दिवस, संविधान, कोविड 19 में नगर निगम के प्रयास, देश की अखंडता, स्वच्छ सर्वेक्षण की उपलब्धियो, अमर वीर शहीद, महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला।
पार्षद/नामित पार्षद: पुष्पेंद्र सिंह जादोन, वीरेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता डॉ मुकेश शर्मा, अलका गुप्ता, आशा गुप्ता, राजेन्द्र चौहान, अलका गुप्ता, कुलदीप पांडेय प्रवीण आर्या, पंकज सक्सेना भूपेंद्र टुटेजा रश्मि पंकज राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द पचौरी, पार्षद प्रतिनिधि अफ़ज़ाल, हामिद, वैभव गौतम आदि मौजूद थे।
अधिकारी/कर्मचारी:-
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर यादव, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिव कुमार, सहायक अभियंता अतर सिंह सिब्ते हैदर, लक्ष्मण सिंह, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, कर अधीक्षक राजेन्द्र सिंह, राजेश जैन, जोनल सफाई अधिकारी महेंद्र सिंह, चन्दन सिंह, स्टेनो देश दीपक, कौशल शर्मा, स्टेनो सतीश वर्कशॉप सहायक धर्मवीर सिंह सतेंद्र सिंह संदीप जोशी आदि मौजूद थे।
01/26/2021 07:21 PM