Aligarh
अलीगढ़ पुलिस राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भी ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने में नाकाम?: आर०टी०ओ ने की कार्यवाही।
अलीगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 21 जनवरी 2021 से 20 फरवरी 2021 तक शासन प्रशासन के आदेश पर उत्तर प्रदेश के हर जिले में जागरूक अभियान स्थानीय जनपदीय अधिकारियों के द्वारा निरंतर रूप से चलाया जा रहा है। वहीं अलीगढ़ पुलिस राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान को पलीता लगाते नजर आ रही है। ट्रैफिक पुलिस पर आए दिन सवालिया निशान देखने को मिलते हैं।
शुक्रवार की दोपहर दैनिक बॉयस ऑफ लखनऊ हिंदी समाचार पत्र के जिला संवाददाता दिनेश पाठक ने ऐसा ही नजारा अपने कैमरे में कैद कर लिया। छोटा हाथी नंबर यूपी 81BT O929 के ड्राइवर ने भाड़े के लिए किसी मकान के गेट को जो कि स्टील का बना हुआ था। उसने थाना बन्ना देवी क्षेत्र माल गोदाम के आसपास से लोड किया था। स्टील के गेट का आकार छोटे टेंपो के आकार से कई गुना बड़ा था। जो कि टेंपो के उपरी हिस्से और पीछे के हिस्से से करीब 10-10 फुट ऊपर और पीछे की ओर निकला हुआ था। और व्यस्ततम क्षेत्र माल गोदाम कटपुला से लेकर थाना बन्नादेवी और आरटीओ ऑफिस के सामने होते हुए सूतमील चौराहे पर होकर खैर रोड की तरफ जा रहा था। लेकिन माल गोदाम कटपुला आरटीओ ऑफिस एवं सूतमील चौराहे तक किसी भी पुलिस कर्मी की नजर इस टेंपो पर नहीं पड़ी। टेंपो में लोड स्टील का गेट सड़क में गड्ढे होने के कारण सुरक्षा बिहार के चौराहे के पास पलटने से बचा। स्टील का गेट बार-बार हाल रहा था। राहगीर इस मामले को देखकर पुलिस कर्मचारियों को कोश रहे थे।
आपको बता दें कि इन मुख्य चौराहों पर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लाल बत्ती भी लगी हुई हैं। और प्रशासन द्वारा चौराहों पर दर्जनों पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। लेकिन अपने निजी स्वार्थ के लिए स्थानीय पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने दिखाई दिए। संवाददाता ने इस पूरे मामले को अपने कैमरे में कैद कर परिवहन विभाग अलीगढ़ के मुखिया आर टी ओ के डी सिंह गौर को पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से वीडियो देखकर अपने अधीनस्थ अधिकारी आरटीओ अभिताभ चतुर्वेदी को कार्रवाई करने का आदेश दिया। अमिताभ चतुर्वेदी ने उक्त छोटे हाथी पर लोडिंग एवं पीछे की तरफ वाहन पर नंबर नहीं होने के कारण ऑनलाइन चालान किया। और उन्होंने बताया कि हर चौराहे पर पुलिस तैनात है। पुलिस कर्मियों को इस प्रकार के बाहनों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे कि इस प्रकार की गलती वाहन चालक के द्वारा दोबारा नहीं की जा सके। आरटीओ अलीगढ़ के डी सिंह गौर ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के वाहनों के खिलाफ निरंतर रुप से पुलिस विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्रवाई और तेजी से की जाएगी।
के डी सिंह गौर, आरटीओ अलीगढ़ ने कार्यवाही की
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 21 जनवरी 2021 से 20 फरवरी 2021 तक हर जिले में चलाया जा रहा है। लेकिन कुछ वाहन स्वामी व ड्राइवर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही मामला आज देखने को मिला उक्त वाहन स्वामी के खिलाफ कार्यवाही की गई है। ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
01/22/2021 07:13 PM