Aligarh
डीएम ने ठंड को देखते हुए सभी नगर पंचायत व नगर पालिका में अलाब जलाने के निर्देश दिए: फरियादियों की जन समस्याओं को सुनकर किया समाधान।
अलीगढ़: जिलाधिकारी अलीगढ़ श्री चन्द्र भूषण सिंह ने आज दिनांक 16 जनवरी 2021 को कलेक्ट्रेट में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। आज जनसुनवाई में लगभग 25 शिकयातें आयी।
जनता की समस्याओं को लेकर उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि, पेंशन, कृषि, पुलिस विभाग,अवैध कब्जा, विद्युत से सम्बंधित शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए।इसके साथ ही डीएम श्री सिंह ने जन शिकयातों को लेकर कड़े तेवर दिखाते हुए निर्देश दिए कि सभी तहसीलों में एक सप्ताह के अंदर लंबित शिकयातों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
01/16/2021 05:32 PM