Aligarh
महापौर व नगर आयुक्त ने जामा मस्जिद, ऊपरकोट क्षेत्र का किया दौरा: भव्य रुप में लाइटिंग से सजाई जाएगी ऐतिहासिक जामा मस्जिद
♦️ हाईलाइट♦️
♦️ हेरिटेज इमारतों के ब्यूटीफिकेशन की कवायद हुई शुरू।
♦️ जामा मस्जिद के ब्यूटीफिकेशन व आसपासनिर्माण कार्य के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ किया दौरा ।
♦️ महापौर और नगर आयुक्त ने ऊपर कोट में किया पैदल मार्च स्थानीय नागरिकों से नगर निगम संबंधी समस्याओं पर लिया फीडबैक।
अलीगढ़: 7 जनवरी 2021: गुरुवार को महापौर मोहम्मद फुरकान और नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की तकनीकी टीम के साथ अलीगढ़ की ऐतिहासिक जामा मस्जिद का दौरा किया। महापौर और नगर आयुक्त ने जामा मस्जिद के अंदर स्थानीय नागरिकों व पार्षदों से जामा मस्जिद के ब्यूटीफिकेशन व नगर निगम संबंधी समस्याओं के संबंध में फीडबैक लिया। महापौर ने अलीगढ स्मार्ट सिटी की तकनीकी टीम और नगर आयुक्त को ऐतिहासिक हेरिटेज बिल्डिंग जामा मस्जिद के इतिहास से परिचय कराते हुए एबीडी एरिया के अंतर्गत अलीगढ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से सौंदर्यीकरण कराए जाने का अनुरोध किया। मौके पर नगर आयुक्त और महापौर ने जामा मस्जिद के अंदर जाकर जामा मस्जिद के इतिहास और इस हेरिटेज इमारत के बारे में जानकारी ली।
महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से ऊपरकोट जमा मस्जिद के चारों ओर एवं बनी इसराइल क्षेत्र में लोगों के नगर निगम संबंधी समस्याओं के संबंध में फीडबैक लिया।
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा महानगर की हेरिटेज बिल्डिंग में आवश्यक लाइटिंग पर सोलर पैनल लगाकर उनका ब्यूटीफिकेशन कराए जाने का निर्णय लिया गया है जिसके क्रम में महापौर के साथ जामा मस्जिद का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया द्वारा अलीगढ स्मार्ट सिटी तकनीकी टीम द्वारा जामा मस्जिद का तकनीकी परीक्षण किया गया है जामा मस्जिद में लाइटिंग और सोलर पैनल लगाए जाने की कवायद शीघ्र शुरू की जाएगी।
महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की हेरिटेज बिल्डिंग को सजाने अत्यंत सराहनीय पहल है जामा मस्जिद की तरह अलीगढ़ के दीवानी कचहरी घण्टाघर चर्च जवाहर भवन सहित सभी हेरिटेज व धार्मिक धरोहर का सोंदयकरण कार्य जाए।
ऊपरकोट पर महापौर और नगर आयुक्त के दौरे के समय स्थानीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन, पूर्व पार्षद इरशाद फरीदी, हाजी यासीन पेंटर, जामा मस्जिद के इमाम, पूर्व पार्षद नदीम, स्टेनो देश दीपक, मीडिया सहायक एहसान रब, स्टेनो महापौर सतीश आदि साथ थे।
01/07/2021 10:59 AM