Aligarh
हरदुआगंज में आकाशीय बिजली गिरने से किसान सहित दो की मौत: बारिश से बचने के लिए झोपड़ी की ओर दौड़ते ही गिरी आकाशीय बिजली। बुरी तरह झुलसने से दोनों की मौके पर ही मौत।
अलीगढ़। थाना हरदुआगंज क्षेत्र में तेज बारिश व ओलावृष्टि के अकाशीय बिजली गिरने से हरदुआगंज के गांव औरंगाबाद में खेत में मटर तोड़ रहे किसान और श्रमिक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
किसी ने सही कहा है कि मौत का कोई समय नहीं होता पता नहीं कब किसको अपनी जान देनी पड़े। ऐसा ही मामला रविवार की शाम को घटित हुआ। 2 लोग काल के गाल में समा गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदुआगंज क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी किसान चंद्रवीर सिंह उम्र करीब 45 वर्ष के पड़ोसी गांव औरंगाबाद में खेत हैं। जिसमें मटर की फसल खड़ी है। चंद्रवीर सिंह खेत पर पहुंचा और मटर तोड़ने लगा उसने पास ही ईंट भट्ठा पर काम करने वाले बिहार राज्य के रहने वाले विनोद उम्र करीब 44 वर्ष को भी साथ लगा रखा था। अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने लगी। दोनों लोग बारिश और ओलावृष्टि से बचने के लिए दोनों खेत के पास बनी झोपड़ी की ओर दौड़े। इसी बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों लोग बुरी तरह से झुलस गए। और झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
बारिश बंद होने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जहां आकाशीय बिजली गिरी थी। उन्होंने दोनों युवकों की लाश देखकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। हादसे की जानकारी पर स्वजन मौके पर पहुंच गए। और विलाप करने लगे। इस अप्रिय घटना की खबर समूचे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर थाना हरदुआगंज का पुलिस फोर्स तत्काल प्रभाव से पहुंच गया। पुलिस ने मामले की पडताल करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
01/03/2021 04:40 PM