Aligarh
कुँवर गौरांग देव चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हुए नामित: कांग्रेस में लगातार मिल रही युवाओं जिम्मेदारी।
अलीगढ़: प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने प्रियंका गांधी की स्वीकृति से प्रदेश युवा कांग्रेस की कमेटी जारी करी गई किसमे कुँवर गौरांग देव चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। इससे पहले भी गौरांग देव चौहान प्रदेश के महासचिव थे एवं पीसीसी सदस्य भी है अलीगढ़ जिले में ऊर्जावान युवा तुर्क नेता के रूप में कार्यकर्ते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करते रहे है आए दिन केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान विरोधी युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते रहे है।
अलीगढ़ के युवा नेता को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एवं प्रियंका गांधी की सक्रियता को देखते हुए दी गई है।गौरांग देव चौहान ने कहा जो विश्वास संगठन ने उनके ऊपर जताया है उसपर वह 100 फीसदी खरा उतरेगे एवं 2022 में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जान झोंक देंगे।
12/22/2020 06:59 PM