Aligarh
2022 के चुनाव में भाजपा को जवाब देगा किसान : ख्वाजा हसन जिब्रान: किसानों के हित की आवाज उठाना भी अब अपराध जैसा: अर्जुन ठाकुर।
अलीगढ़: कृषि बिल के विरोध मेंं किसानों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर सोमवार को जिला कार्यालय सपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालना प्रस्तावित था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने सपा पदाधिकारियों को रैली नहीं निकालने दी। युवा सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान अपने दर्जनों साथियों के साथ किसान आंदोलन के लिए मुख्यालय पहुंचे। वहां पर पुलिस ने उन्हें सपा कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले कर पुलिस लाइन ले जाया गया मुचलका पर देर शाम छोड़ा गया। ख्वाजा हसन जिब्रान ने कहा कि किसान अन्नदाता है आज सर्दी के मौसम में किसान रोड़ों पर पड़ा है केंद्र सरकार व राज्य सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है। आज किसान मजदूर व्यापारी अल्पसंख्यक बेरोजगार हर वर्ग परेशान है इसका जवाब जनता 2022 के चुनाव में देगी।
पूर्व जिलाधक्ष अल्पसंख्यक सभा को घर में नजरबंद किया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आव्हान पर सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोमवार को किसान आंदोलन के समर्थन में एक रैली प्रस्तावित थी। लेकिन आंदोलन से पूर्व स्थानीय कोतवाली पुलिस ने अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शहजाद अल्वी को उनके आवास मखदूम नगर घर पर दोपहर 2 बजे तक नजरबंद रखा। इस अवसर पर शहजाद अल्वी ने कहा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है किसानों मजदूरों व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। जनता व किसान इसका जवाब विधानसभा के चुनाव में जरूर देंगे।
समाजवादी यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष को दिया नोटिस
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर किसानों के हित में समाजवादी साइकिल यात्रा हर विधानसभा स्तर पर प्रस्तावित थी। उसी परिपेक्ष में इगलास विधानसभा कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर और एमएलसी प्रतिनिधि ठाकुर सोमवीर सिंह तोमर को दी गई थी। दोनों ही युवा नेताओं को स्थानीय पुलिस द्वारा रात में ही कार्यक्रम में शामिल ना होने के लिए नोटिस देकर कार्यक्रम से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई थी। सोमवार सुबह लगभग 9:00 बजे दोनों युवा नेता को गिरफ्तार कर लिया। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा आज इस सरकार में किसानों की आवाज उठाना भी अक्षम्य अपराध जैसा हो गया है। नेताओं के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी द्वारा विपक्ष की आवाज को लगातार दबाया जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।
आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देंगे किसान और जनता : शान मिया
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष शान मियां किसानों के सहयोग में किए जारहे आंदोलन के लिए पार्टी के जिला कार्यालय पर जा रहे थे। तभी उन्हें उनके घर पर ही रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही की हद पार कर चुकी है। भाजपा के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को भाजपा दबाने में लगी है। लेकिन अब किसान और भाजपा से परेशान जनता चुप नहीं बैठेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान और जनता भाजपा को जवाब देगी।
12/07/2020 05:45 PM