Aligarh
पूर्व विधायक जफर आलम ने मनाया 75 वां जन्मदिवस फिर दी गिरफ्तारी: राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर किसानों को दिया समर्थन।
अलीगढ़: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं अलीगढ़ की प्रसिद्ध ताला कंपनी "लिंक लॉक" के मालिक जफर आलम ने आज अपने जेल रोड स्थित कार्यालय पर प्रशंसकों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच अपना 75 वा जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वन पर किसानों के साथ हो रहे अन्याय एवं कृषि विरोधी बिल पर किसानों का साथ देने एवं इस बिल को वापस लेने के लिए धरना प्रदर्शन अलीगढ़ जिले में भाजपा सरकार का विरोध करने पर आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस लाइन लाया गया, उसके पश्चात देर रात पूर्व विधायक सहित सभी सपा कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।
कल करेंगे भारत बंद का समर्थन?
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "ख़ुद समारोह कर रही व विपक्ष को कोरोना के नाम पर गिरफ़्तार कर रही भाजपा के दोहरे मानदंड जनता देख रही है। भाजपा हताश है क्योंकि किसानों के साथ अब जनता भी जुड़ गयी है। जब सत्ता दमनकारी हो जाती है तो आंदोलन को क्रांति बनते देर नहीं लगती।हम भी देखते हैं कि भाजपा कितने दिन रोकेगी।"
इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आव्हान पर पूर्व विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नेता किसान विरोधी बिल को सरकार द्वारा वापस लेने के लिए कल भारत बंद आंदोलन में समर्थन कर सकते हैं।
पूर्व विधायक जफर आलम को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने वालों में अज्जू इशाक, मोहम्मद सगीर, अब्दुल हमीद घौसी, ख्वाजा हसन जिब्रान, फैजान अहमद खान, गिरीश यादव, शहजाद अल्वी, चमन खान मलिक आदि नेतागण थे।
12/07/2020 03:59 PM