Aligarh
विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट में डीएम ने 7 दिव्यांगजनो को व्हीलचेयर किये वितरण: सीडीओ रहे मौजूद।
अलीगढ़: विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर आज 3 दिसंबर 2020 को कलेक्ट्रेट अलीगढ़ में डीएम श्री चंद्र भूषण सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुनय झा ने जनपद के दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर वितरित की।
इस मौके पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री वीपी सत्यार्थी ने बताया कि कलक्ट्रेट में व्हीलचेयर प्राप्त करने वालों में श्री संतोष कुमार s/o वीरपाल,श्रीमती रजनी देवी w/o सूरजपाल,उर्जव s/o मोहम्मद साहिल खान, सूरजपाल s/o गेंदा लाल,लाखन सिंह s/o भगवती प्रसाद ,गीता देवीw/o रामवीर, देवेंद्र प्रताप s/o मेघराज आदि शामिल थे।इसके साथ ही उपकरण वितरण से पूर्व समस्त दिव्यांग जनों के कोरोना जांच हेतु एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसमें सब की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
12/03/2020 10:54 AM