Aligarh
एसपी सिटी श्री अभिषेक कुमार IPS को सम्मानित किया: अलीगढ़ पुलिस अधीक्षक नगर के पद से प्रोन्नति, नोएडा कमिश्नरी में पुलिस उपायुक्त।
अलीगढ़: अभिषेक कुमार IPS को दिनांक 1 दिसंबर 2020 की शाम को अलीगढ़ पुलिस अधीक्षक नगर के पद से प्रोन्नति देकर नोएडा कमिश्नरी में पुलिस उपायुक्त के पद पर नियुक्ति दी गई है। आईपीएस अभिषेक कुमार जी को अलीगढ़ पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर 20 माह पूर्व नियुक्ति हुई थी। अभिषेक जी के कार्यकाल में एनआरसी, सीएए, को लेकर अलीगढ़ महानगर में काफी धरना प्रदर्शन जनता द्वारा किया गया था। लेकिन अपने पद की गरिमा एवं जिम्मेदारी रात और दिन पालन करते हुए महानगर की फिजा को बिगड़ने से बचाया। उसी धरना प्रदर्शन के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र में उपद्रवियों द्वारा पथराव एवं डंडे चलाए गए थे। जिसमें अभिषेक जी के काफी चोटें आई थीं। एवं अन्य सहायक पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे।
आज दिनांक 2 दिसंबर 2020 की शाम को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक के आवास पर जाकर विदाई देने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने बारे में बहुत कुछ बताया एवं अलीगढ़ महानगर की जनता को भी शुक्रिया कहा। बोले कि मुझे पता ही नहीं चला कि मेरे अलीगढ़ में कब 20 महीने गुजर गए। यह रूटीन प्रमोशन ट्रांसफर है। आज मेरा नोएडा के लिए प्रमोशन देकर ट्रांसफर हुआ है। एक नई जिम्मेदारी मिली है। उस जिम्मेदारी को निर्वाहन करूंगा। तत्कालीन एसपी सिटी अभिषेक कुमार जी की छवि अलीगढ़ जिले में ईमानदार एवं अनुशासन पालन कराने के लिए जाना जाता है। अंत में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक जी को गले में शाल पहना कर सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ। एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सम्मानित करने वालोंं में दिनेश पाठक, जिला संवाददाता दैनिक वॉयस ऑफ लखनऊ हिंदी समाचार पत्र अलीगढ़, फैजान अहमद खान संपादक एक्सपोज़ न्यूज़ अलीगढ़, आरीब खान डायरेक्टर टेक्नोपाइन लिमिटेड अलीगढ़।
12/02/2020 06:01 PM