Aligarh
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज सक्सेना सहित कांग्रेसियों को टोल टैक्स पर किया गिरफ्तार: हाथरस की बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए कर रहे थे प्रदर्शन!
अलीगढ़: हाथरस में बालिका से सामूहिक बलात्कार करने के बाद मौत होने के बाद कांग्रेसी हाथरस जाने के लिए निकल पड़े कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जिस तरीके से दिल्ली से हाथरस जा रहे थे उनको रास्ते में रोका गया इसको देखते हुए आज कांग्रेसियों में अलीगढ़ में उबाल आ गया और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे व पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस आनंदपाल सिंह,वरिष्ठ नेता मुस्ताक अहमद,अरशद खान,असद फारुख,सम्राट सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता को मडराक टोल पर भारी फोर्स ने उनको भी दवाब में लेकर गिरफ्तार कर लिया हिरासत में लेकर उनको तुरंत वापसी के लिए किया गया 3 घंटे के बाद उनको अलीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हनी यादव,गजेंद्र सिंह,आसिफ सैफी,आजम खान,शुभम सिंह,वीर सिंह बंजारा,राम गोपाल रैना आदि सैकड़ों कार्यकर्ता वहां मौजूद थे।
10/01/2020 01:19 PM