Aligarh
जनपद के नोडल अधिकारी ने खैर का किया निरीक्षण,एडीएम वित्त/राजस्व व एसडीएम रहे मौजूद: नोडल अधिकारी श्री नितिन रमेश गोकर्ण पीडब्ल्यूडी प्रमुख सचिव ने आज खैर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
अलीगढ़/खैर: निरीक्षण में फोरलेन सड़क, संचारी रोग, स्वच्छता अभियान, पेयजल व्यवस्था, जलभराव, फॉगिंग, साफ-सफाई तथा यमुना बाढ़ नियंत्रण के कार्यो को लेकर नोडल अधिकारी ने जानी हकीकत।
अलीगढ़ जनपद के नोडल अधिकारी श्री नितिन रमेश गोकर्ण पीडब्ल्यूडी प्रमुख सचिव ने आज खैर क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिसमें श्री गोकर्ण ने संचारी रोग, स्वच्छता अभियान, पेयजल व्यवस्था, जलभराव, फॉगिंग, साफ-सफाई, फोरलेन हाइवे, यमुना बाढ़ नियंत्रण के कार्यो के बारे में एसडीएम खैर श्रीमती अंजुम बी से जानकारी ली। इस मौके पर अलीगढ़ जनपद के नोडल अधिकारी श्री गोकर्ण ने टप्पल पलवल फोरलेन, खैर बाईपास, जट्टारी बाईपास मैं लगाए गए निर्माण सामिग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए यमुना नदी की ओर चले। यमुना नदी के किनारे पहुंच कर उन्होंने बाढ़ नियंत्रण से संबंधित तैयारियों के बारे में जानकारी ली। माननीय प्रमुख सचिव द्वारा विकास खण्ड टप्पल में पीपली महाराज गढ़ में यमुना नदी के बाढ़ संभावित क्षेत्र का दौरा किया गया। जिसमें एसडीएम खैर, ग्राम प्रधान, डा ब्रजेश कुमार एमओआईसी, अभिषेक शर्मा ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक, ब्लॉक प्रमख पति आदि लोग उपस्थित रहे।
07/12/2020 01:10 PM