Aligarh
कावंडियों की सेवा कर नगर आयुक्त ने दिया शहरवासियों को गंगा जमुनी तहज़ीब का संदेश: कावड़ियों के हाथों स्वागत कैम्प का किया उद्घाटन।
अलीगढ़। महाशिवरात्रि और कावंडियों के स्वागत के लिये नगर निगम अलीगढ़ द्वारा इस बार चाक चौबंद इंजिमाम़ किये गये है। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह की पहल पर पहली दफ़ा महाशिवरात्रि पर आने वाले कावंडियों के विश्राम/स्वागत के लिये जहाॅ रामघाट रोड पर नगर निगम द्वारा स्वागत कैम्प बनवायाा जिसका उद्धघाटन नगर आयुक्त ने कावड़ियों के हाथों करवाया वही कैंप में विश्राम करने वाले कावंडियों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए जमकर सेल्फी खिंचवाई।
रामघाट रोड पर नगर निगम द्वारा बनाये गये स्वागत कैम्प में नगर आयुक्त प्रेंम रंजन सिंह सहित निगम अधिकारियों ने कावंडियों का स्वागत किया और नगर निगम सम्बन्धी व्यवस्थाओं पर कावंडियों से बातचीत की और नगर आयुक्त ने कावंडियों के साथ चलते-चलते रामघाट रोड पर व्यवस्थाओं का जयज़ा लिया। नगर आयुक्त ने नगर निगम कैम्प में आये कावड़ियों और श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत करते हुये उन्हें जल पिलाया और फल खिलायें।
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा महाशिवरात्रि पर नगर निगम द्वारा किये गये उम्दा इंतिज़ाम होली तक जारी रहेगें होली पर भी नगर निगम इस बार बेहतर और बेहतर इंतिज़ाम करनें का प्रयास करेगा।
रामघाट रोड पर कावंडियों के स्वागत कैम्प में मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिव कुमार, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह अधिशासी अभियंता अशोक भाटी सहायक अभियंता सिब्ते हैदर जोनल सफाई अधिकारी महेंद्र सिंह कर अधीक्षक राजेन्द्र सिंह वर्कशोप सहायक धर्मवीर सिंह, स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब आदि मौजूद थे।
03/10/2021 05:10 PM