Aligarh
महापौर मोहम्मद फुरकान एवं नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने स्वच्छता अभियान की रैली निकाली: महापौर, नगर आयुक्त एवं पार्षदों की अपील पर भारी तादाद में जनता रही रैली में शामिल।
अलीगढ़। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 की महापरीक्षा में अलीगढ़ को सफलता दिलाने और शहरवासियों के दिलों में स्वच्छता की ज्योत जगाने के लिये नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह एवं महापौर मोहम्मद फुरकान की पहल पर आज 4 मार्च, 2021 को सुबह 8 बजें महानगर के नकवी पार्क (कलैक्टेट गेट) से तस्वीर महल रोड, कर्पूरी ठाकुर से होते हुये नगर निगम सेवाभवन तक महारैली का आयोजन किया गया।
आज बृहस्पतिवार को हुई इस रैली में नागरिकों के साथ साथ समस्त नगर निगम के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी एवं वार्ड के पार्षद के साथ-साथ स्कूल के छात्र एवं एनसीसी के छात्रों के साथ-साथ महापौर एवं नगर आयुक्त की अपील पर भारी संख्या में अलीगढ़ की जनता ने रैली में शामिल होकर अलीगढ़ नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के प्रति सहयोग देने के भारी संकेत दिए हैं जिसमें यह सभी लोग इस महान रैली में शामिल रहे।
ढोल-नगाड़ा- जीप- घोड़ा गाड़ी के साथ निकली स्वच्छता की महारैली
पूर्ण आयोजित कार्यक्रम के अनुसार अलीगढ़ नगर निगम के नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह एवं महापौर मोहम्मद फुरकान मैं स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी पहले से ही कर ली थी। तैयारियों के अनुसार ही महापौर मोहम्मद फुरकान एवं नगर आयुक्त एवं पार्षद एक खुली जीप में बैठकर नक्वी पार्क से सेवा भवन तक पहुंची जिनके पीछे पीछे हजारों की संख्या में अलीगढ़ की जनता सहित छात्रों ने भी स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की महान रैली का समर्थन किया। इस अवसर पर ढोल नगाड़े वालों ने जमकर ढोल बजाए और अलीगढ़ की जनता को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की ओर आकर्षित करने की कोशिश की जिसमें नगर आयुक्त एवं महापौर के साथ-साथ अलीगढ़ नगर निगम के सभी पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कर्मचारियों ने भारी तादाद में भीड़ इकट्ठी होने पर सफलता मिली।
महापौर मौहम्मद फुरकान ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 की महापरीक्षा में सफलता का मूल मंत्र जनसहभागिता है महापरीक्षा में जनसहभागिता और नागरिकों की सोच को बदलने के लिये महारैली का आयोजन किया गया, सभी पार्षद अधिकारी कर्मचारी और सामाजिक संगठनों ने इस महान रैली में शामिल होकर अलीगढ़ नगर निगम का नाम रोशन किया है। अलीगढ़ की जनता का धन्यवाद जो इतनी बड़ी तादाद में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 रैली में शामिल हुए। और उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी रैली आज तक के इतिहास में कभी नहीं निकली।
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि अलीगढ़वासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से स्वच्छता महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक संगठन, स्कूल कालेज व पार्षदों के सहयोग से महारैली की आज महान सफलता एवं अलीगढ़ वासियों को तहे दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस महान रैली में भाग लेकर अलीगढ़ नगर निगम के प्रति भरोसा जताते हुए इतनी बड़ी तादाद में शामिल हुए। उसके लिए अलीगढ़ नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों एवं अलीगढ़वासियों को धन्यवाद।
03/04/2021 05:11 PM