Aligarh
नगर निगम कर्मचारी चुनाव का एतिहासिक पल, नगर आयुक्त ने डाला वोट: शासन की नीति और कर्मचारियोें को एकजुट होकर जनहित योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की अपील।
अलीगढ़। गुरूवार को अलीगढ़ नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ का निर्वाचन प्रक्रिया एतिहासिक रही। नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के निर्वाचन इतिहास में नगर आयुक्त के रूप में प्रेम रंजन सिंह ने अपरान्ह में नगर निगम सेवाभवन में पहुॅचकर अपना वोट डाला।
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर खड़े हुये संजय सक्सैना, चन्द्रभान, चक्रवत्ती दत्त शर्मा, हाकिम सिंह राॅबिन केला महामंत्री मानवेन्द्र सिंह बघेल और विजय गुप्ता को भावी जीत की शुभकाॅमनायें देते हुये शासन की नीति के अनुसार कर्मचारियों को एक जुट होकर सरकार की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाने की अपील की।
02/25/2021 06:54 PM