Aligarh
रेल रोकने जाते समय अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के अध्यक्ष: चौधरी सत्यवीर सिंह को उनके आवास पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने रोका।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो को आज दिनांक 18 फरवरी दिन गुरुवार को सोमना स्टेशन पर रेल रोकने जाते समय अपने आवास पर ही सुबह 9:30 बजे s.i. राजेश कुमार ने मय पुलिस बल के साथ रोक लिया ।उसके बाद जैसे ही राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं को पता चला। तो अब्दुल्ला शेरवानी पूर्व शहर अध्यक्ष वीरपाल सिंह दिवाकर पूर्व ब्लाक प्रमुख गोंडा, फहीम खान राष्ट्रीय लोक दल वआम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेजअली खान हेमंत कुमार सतीश चंद शर्मा लोकेश तिवारी आदि ने घर पर आकर मुलाकात कर जानकारी ली ।जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा सरकार किसान गरीब मजदूरों पर अत्याचार कर रही है ।आंदोलन के बाद भी किसानों की मांगें नहीं मान रही। 18 फरवरी पूरे देश में रेल रोकने का कार्यक्रम था ।हमें आज अलीगढ़ के सोमना स्टेशन पर रेल रोकनी थी जो पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने घर पर ही आकर हमें रोक लिया ।लेकिन हम किसान इसका बदला वक्त आने पर जरुर लेगा ।और हम अपने अन्नदाता की मांगें मनवाने तक आंदोलन जारी रखेगे।
रिपोर्ट,: विनोद कुमार
02/18/2021 02:51 PM