Aligarh
हिंदू इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के महापर्व पर महाराजा सुहेलदेव की जयंती का किया आयोजन: ज्ञान दायिनी मां सरस्वती का जन्मदिन।
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/ हिन्दू इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बसंत पंचमी की महत्ता का उल्लेख करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.दिनेश कुमार शर्मा छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा आज का दिन ज्ञान दायिनी मां सरस्वती का जन्मदिन है, आज के दिन को ही हिंदी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' भी अपना जन्मदिन मनाते हैं, आज का दिन ही महाराजा सुहेलदेव का भी जन्मदिन है। प्रधानाचार्य डॉ दिनेश कुमार शर्मा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा मां सरस्वती,महाराजा सुहेलदेव तथा विद्यालय के छात्र सैनिक गिरधारी लाल गोस्वामी के चित्र पर सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया।
डॉ दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव एक पराक्रमी राजा थे। ऐसा लोक विश्रुत है कि महाराजा सुहेलदेव श्रावस्ती से अर्ध पौराणिक भारत के राजा थे। राजा सुहेलदेव ने 11 वीं शताब्दी के प्रारंभ में उत्तर प्रदेश के बहराइच में गजनवी सेनापति सैयद सालार मसूदगाजी को परास्त कर मार डाला था। 17 वीं शताब्दी के फारसी भाषा के ऐतिहासिक कल्पित कथा मिराज-ए-मसूदी में उनका उल्लेख प्राप्त होता है। बीसवीं शताब्दी के बाद से विभिन्न हिंदू राष्ट्रवादी समूह ने उन्हें एक हिंदूवादी राजा के रूप में चिन्हित किया है।
इस अवसर पर गोपाल शुक्ला ने कहा महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम को स्मरण करने के उद्देश्य से शासन के आव्हान पर यह जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र वादियों पर लिखा हुआ कोई भी साहित्य तब तक पूर्ण नहीं माना जाएगा जब तक कि उसमें राष्ट्रवादी सम्राट सुहेलदेव राजभर की वीर गाथा शामिल ना हो।शिक्षक राजेश कुमार ने कहा महाभारत के बाद यह दूसरा उदाहरण है कि जब राष्ट्रवादी नायक सुहेलदेव राजभरने राष्ट्र की रक्षा के लिए 21 राजाओं को एकत्र किया और उनकी सेना का नेतृत्व किया।
समारोह का संचालन करते हुए शिक्षक रामप्रताप सिंह ने कहा के श्रावस्ती सम्राट वीर सोहेल देव राजभर का जन्म बसंत पंचमी जो हुआ था इनके पिता का नाम बिहारी मल एवं माता का नाम राजलक्ष्मी था उन्होंने कहा कि सोहेल देव राजभर में राष्ट्रभक्ति का भाव कूट कूट कर भरा हुआ था राष्ट्र की अस्मिता से इन्होंने कोई समझौता नहीं किया। इस अवसर पर विद्यालय में एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।
इस मौके पर संजय कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, जसवीर सिंह,सुरेश कुमार, नेत्रपाल, सुनील शर्मा,रोहिताश कुमार शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, अर्जुन देव,सुकेश कुमार एवं शिवम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
02/16/2021 04:03 PM