Aligarh
कांग्रेस अल्पसंख्यक सभा अलीगढ़ ने डॉक्टरों को बांटे प्रशस्ति-पत्र: पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर किया सम्मानित।
अलीगढ़: आज मंगलवार को अब्दुल रहमान पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के जन्मदिवस के दिन महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक अलीगढ़ ने शाहनवाज आलम के आह्वान पर चौधरी शमीम अयूब प्रभारी के नेतृत्व में तथा काजी वसीम, वसीम अंजुम की अध्यक्षता में शहर के वरिष्ठ डॉक्टर आसिम रिजवी, डॉक्टर कलीम खान, डॉ खुर्शीद, डॉक्टर फरीद, डॉक्टर फैसल, डॉक्टर हिना, डॉक्टर जीशान अली आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें शमीम अयूब ने कहा कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यक समाज को सम्मान दिया है, चेयरमैन काजी वसीम ने कहा कि यह डॉक्टर समाज के लिए और ऊपर वाले के बाद अपने आप को सेवा के लिए हर वक्त तैयार रखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महापुरुषों को सम्मान करती है, इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी गुफरान, सलीम अंसारी, शारिक अजीज, अली खान, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद साबिर, शादाब खान, नावेद खान, इमरान, आदिल, नवेद आदि मौजूद रहे।
02/09/2021 01:44 PM