Aligarh
पूर्व मंत्री ने समाजवादी पार्टी कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन: नेतागण रहे शामिल
अलीगढ़: सपा पूर्व मंत्री, पूर्व एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष एवं विधायक गोपालपुर नफीस अहमद ने पार्टी का आबाद मार्केट, दोदपुर मेें स्थित समाजवादी कैम्प कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। अब दूसरी पार्टी के लोग भी समाज वादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। वे लोग पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। जो मौजूदा सरकार ने लोगों के साथ छल किया है वह अच्छी तरीके से समझ गए हैं लोगों का मौजूदा सरकार से भरोसा उठ चुका है। लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि आने वाली 2022 आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हर हाल मे बनाना है।
अलीगढ़ आगमन पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव आमिर चौधरी ने फूल मालाओं से स्वागत किया। और पूर्व मंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद कहा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड पर नि. प्रदेश सचिव आमिर चौधरी ने कहा कि वर्तमान की प्रदेश सरकार ने किसानों, युवाओं को ठगने का काम किया है। कोरोना संकट काल में सभी परेशान हैं। प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए 2022 में सपा की सरकार बनना बहुत जरूरी है। पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड मोहसिन मेवाती ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है। सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। वहीं आज बेटियों के साथ प्रदेश में अन्याय हो रहा है।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशाक, युवा सपा नेता उस्मान खान, संजय शर्मा, फारुख अहमद , मुन्तज़िम किदवई, मोहसिन मेवाती , हम्माद पठान, आशीष यादव, अतीत अग्रवाल, नईम अख्तर, शाहिद मलिक, मआज़ हसन, सुहैल शाहिद, राशिद टाइगर सोहैल शेख, आदि लोग मौजूद रहे।
02/03/2021 05:52 PM