Aligarh
मंडलायुक्त ने मलखान सिंह एवं महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण: मंडलायुक्त ने मरीजों से वार्ता कर चिकित्सालयों की स्थिति का लिया जायजा।
अलीगढ़: मंडलायुक्त अलीगढ़ श्री गौरव दयाल ने आज मलखान सिंह जिला चिकित्सालय एवं मोहनलाल गौतम राजकीय महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करते हुए शासन द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान का भी जायजा लिया गया।
मंडल आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालयों की साफ-सफाई व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति जैसे अन्य बिंदुओं का जायजा लिया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित लोगों से भी वार्ता करते हुए स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक तथा मरीजों द्वारा इलाज की संतुष्टि भी जताई गई। इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव हेतु चल रहे टीकाकरण अभियान का कार्य भी सुचारू रूप से सही पाया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ वीके सिंह सहित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहे।
01/28/2021 06:48 PM