Delhi
कृषि बिल MSP: नीयत साफ़ नहीं है जिनकी, तारीख़ पे तारीख़ देना स्ट्रैटेजी है उनकी! राहुल गांधी: 8वीं बार वार्ता विफल होने पर दी प्रतिक्रिया।
नई दिल्ली: एमएसपी को लेकर केंद्र सरकार एवं भाजपा सरकार के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है आज देश भर के किसानों ने ट्रैक्टर जेसीबी आदि वाहनों से चक्का जाम किया और आगामी गणतंत्र दिवस स्वयं दिल्ली में मनाने का संकेत दिया वहीं दूसरी ओर आज किसानों एवं कृषि मंत्री के बीच आठवीं बार बातचीत हुई जिसमें कोई भी निर्णय सरकार अब तक नहीं ले पा रही है वहीं दूसरी ओर किसानों में भी आंदोलन को और तेज करने का संकेत दिया है।
प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया जताया दुःख
कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आठवें दौर की बातचीत खत्म होने के बाद किसानों के साथ मुलाकात की और कहां की "किसान आंदोलन में किसानों और सरकार के बीच बातचीत का आज 8 वां दौर खत्म हो गया। किसानों को आशा थी कि भाजपा सरकार अपनी कथनी के अनुसार किसानों का कुछ सम्मान तो करेगी लेकिन हुआ इसके ठीक उलट। वार्तालाप करने वाले मंत्री मीटिंग में देर से पहुंचे और बिल वापस न लेने की बात करते रहे।
किसान सरकार के रुख से नाराज़ हैं।
आज दोपहर में मैं किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे पंजाब के सांसदों से मिली। पूरे दिन भर मैं भारत के हर कोने से इस किसान आंदोलन के समर्थन की आवाज सुनती रहती हूं।
26 जनवरी 2020 को हम अपने गणतंत्र दिवस को मनाएंगे। जब भी हम इस देश के जन गण मन की बात करते हैं उसमें किसान का जिक्र आना जरूरी हो जाता है। पूरे भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राजनैतिक ताने - बाने का जिक्र किसान के बिना अधूरा है। भाजपा सरकार आज जिस "आत्मनिर्भर" के नारे का झूठा ढोल पीट रही है, उस नारे को आत्मसात् करते हुए किसानों ने हरित क्रांति में हिस्सा लेते हुए खाद्यान्न के मामले में बहुत पहले भारत को आत्मनिर्भर बना दिया था। किसानों के बिना इस देश की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
आज इस पूरे आन्दोलन में लगभग 60 किसानों की जान जा चुकी है। किसानों ने लाठियां खाईं, आंसू गैस के गोलों का सामना किया, वाटर कैनन को झेला, सरकारी तंत्र व पापी मीडिया के हिस्से द्वारा फैलाई गई गलत सूचनाओं का जवाब दिया, ठंड झेली, बारिश में भी डटे रहे। किसान अपनी सालों की मेहनत का हक लुटने से रोकने के लिए डटे हैं। इस धरती पर मेहनत करके अन्न उगाकर पूरे देश का पेट भरने वाले किसान आज इन कानूनों की सच्चाई बताने सड़कों पर हैं।
आज इस देश को ये सोचना है कि किसान कानून किसानों के खेत से बनेंगे या भाजपा सरकार के चंद अरबपति मित्रों के ड्रॉइंग रूम में। इस देश के किसानों ने, इस देश का कानून बनाने वाले कई सारे सांसदों व विधायकों ने व करोड़ों आमजनों ने किसानों पर थोपे जा रहे इन कानूनों को अलोकतांत्रिक व किसानों के खिलाफ बताया है।
लेकिन भाजपा सरकार का व्यवहार देखकर पूरा देश हैरान है। कल यूपी से आए एक वीडियो में एक पुलिस वाला एक किसान को धमकाते हुए कह रहा था, "तुम्हारा छज्जा गिरा देंगे।" कल कई जगहों पर किसानों को रोककर उन्हें धमकाया गया। इसके पहले किसानों पर हरियाणा सरकार ने आंसू गैस के गोले बरसाए। यूपी में तो आंदोलनकारी किसानों की पहचान करने के लिए सरकार ने पूरा प्रशासनिक बल लगा दिया है। भाजपा नेता किसानों को बुरा - भला कह रहे हैं, गालियां दे रहे हैं।
उन्होंने कहा की हमारे प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी कहा करते थे कि सब कुछ इंतजार कर सकता है, लेकिन किसान नहीं।
हमारे आज़ादी के नायक महात्मा गांधी जी, सरदार पटेल जी, जवाहर लाल नेहरू जी ने किसानों की आवाज का समर्थन किया और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए।
इस सरकार ने क्रूरता व निर्दयता की हदें पार कर दी हैं। आज किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे पंजाब के सांसदों से मैंने यही कहा कि हम बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। हम किसानों के साथ हमेशा रहे हैं। बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।
समाधान यही है कि कानून वापिस लें और कोई समाधान नहीं है।
इसी समाधान में किसान और उसकी मेहनत का सम्मान है।
जय हिन्द, जय भारत जय किसान।
राहुल गांधी ने घेरा भाजपा सरकार को:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि "शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है।
आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज़ जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी क़ानून ख़त्म हों।
मोदी सरकार ने अपने पूँजीपति मित्रों के फ़ायदे के लिए देश के अन्नदाता के साथ विश्वासघात किया है।
आंदोलन के माध्यम से किसान अपनी बात कह चुके हैं। अन्नदाताओं की आवाज़ उठाना और उनकी माँगों का समर्थन करना हम सब का कर्तव्य है।
नीयत साफ़ नहीं है जिनकी,
तारीख़ पे तारीख़ देना स्ट्रैटेजी है उनकी!
01/08/2021 02:52 PM