Aligarh
                                
                                    
                                 
                                
                                    
                                    
                                    
                                    
                            
                        अलीगढ़। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने प्रदीप चंदेल को बनाया राष्ट्रीय महासचिव:
अलीगढ़। जवां क्षेत्र के नहर के पास अनूपशहर रोड पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा चीनी मिल का कार्य जल्द शुरु हो वरना किसानों का डंडा ओर झंडा दिखाई देगा
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा वो विधायक सांसद जीतने के बाद लौट कर नहीं आते, ऐसी में रहते हैं, झूठे वादे करके घर बैठ जाते हैं
भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में प्रदीप चंदेल को बनाया राष्ट्रीय महासचिव 
जिला अध्यक्ष चौधरी अनुज चौधरी ने कहा किसानों की टोपी की ताकत से अधिकारी हिल जाते हैं, संगठित हो जाएं
जवां क्षेत्र के नहर के पास अनूपशहर रोड पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति से नव नियुक्त राष्टीय महा सचिव प्रदीप कुमार सिंह दादा ने कहा भैया ने मुझे बहुत बड़ा पद दिया है में उनका तहे दिल से धन्यवाद देता हूं, और सभी की जन समस्याओं का समाधान करूंगा, किसानों की परेशानियों का हल निकालेंगे, ओर समाधान करेंगे, किसानों के मुद्दों का हल नहीं निकला तो धरना प्रदर्शन भी किए जाएंगे।
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या अलीगढ़ की चीनी मिल की है, सांसद विधायक ने चीनी मिल बनवाने का आश्वासन दिया था आज तक कोई समाधान नहीं हुआ, प्रदीप कुमार चंदेल जी को राष्ट्रीय महा सचिव बनाने की हार्दिक शुभकामनाएं, अलीगढ़ मंडल है चार जिले जुड़े हुए हैं फिर भी साथा चीनी मिल नहीं बनाई, चीनी मिल का जल्द कार्य शुरू हो वरना आंदोलन होगा, यह अलीगढ़ जिलाधिकारी की जिम्मेदारी है, वरना किसानों का डंडा ओर झंडा दिखाई देगा, अगर एक माह में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं किसान घर रखवाए या खेत, खेती को उजाड़ रहे हैं, किसानों को खेत पर मारा जा रहा है, किसान अपने खेत को नहीं रखवाली कर पा रहे हैं, आदि को आवारा जानवर खेती खा जाते हैं, में गन्ना चीनी मिल का मुद्दा उठाऊंगा और करके दिखा दूंगा।
सरकारी चक्रौट निकलवाने के नाम पर 1 हजार रुपए रुपए वसूले जा रहे हैं, धाराओ के नाम पर तहसील में बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा, केवल भाजपा के नेताओं का फ्री में काम हो रहा है, आप संगठित होइए, आपका काम निःशुल्क होगा।
प्रधान मंत्री फसल योजना के तहत किसानों को मिला कर्जा के बाद फसल की बर्बादी का मुआवजा नहीं मिल था।
संगठित होंगे तो 3 दिन में गौशाला बनेगी। सभी लोग आपसे है आप अपनी ताकत पहचानिए। वो विधायक सांसद जीतने के बाद लौट कर नहीं आते ऐसी में रहते हैं, जो बॉर्डर सर्द हवाओं में पर देश की सेवा कर रहे हैं उनकी पेंशन खत्म कर दी गई है, सांसद विधायक पेंशन लेंगे मगर जवान को पेंशन नहीं मिलेंगे, कई राज्यों से आवाज उठाई होम गार्ड को 10 हजार पेंशन मिले, पत्रकारों को झूठा फसाया जा रहा है, सच्चाई छापने वाले पत्रकारों के साथ में खड़ा हूं, देश के प्रधानमंत्री के आदेशों को पलीता लगाया जा रहा है, किसान लुट रहा है पिट रहा है फर्जी मुकदमे में फसाया जा रहा है में किसानों के साथ हूं, बुलंदशहर से आने में केवल आधा घंटा लगेगा चाहे अचार संहिता लगी हो।
बिजली लाइन खींचने के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत लेने की शिकायत पर बिजली चीफ को जमीन पर बिठा दिया, जे०ई, एक्सन अधिकारियों को जमीन पर बिठा दिया, 3 घंटे में जे०ई को निलंबित करवा दिया, भाजपा के नेताओं ने चिट्ठी लिखी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी, मैने लड़ाई लड़ी और जेई को 3 घंटे में निलंबित करवाया। 51 हजार रुपए का जुर्माना लगवाया। एक बार फिर से प्रदीप चंदेल जी को राष्ट्रीय महा सचिव बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर दिनेश सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि, मंजू शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, सतेंद्र सिंह जादौन मंडल सचिव अलीगढ़, सतीश सोलंकी एडवोकेट राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार, योगेश भाटी प्रदेश उपाध्यक्ष, ऋषि प्रताप सिंह युवा मंडल अध्यक्ष अलीगढ़, यशपाल सिंह सोलंकी, बंटी सिंह लोधी, वीरेंद्र सिंह लोधी, राजेश उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चीफ एडिटर फैजान खान
12/15/2024 12:46 PM

















