UttarPradesh
दतिया से दर्शन कर लौट रहे जेल आरक्षी की हादसे में मौत: तीन महीने बाद होने थी शादी।
झांसी :-
नौगांव जेल में थी तैनाती, छुट्टी पर आया था घर
झाँसी जिले के टोड़ी फतेहपुर निवासी किसान का इकलौता बेटा था।
झांसी से दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ के दर्शन कर घर लौट रहे नौगांव जेल के आरक्षी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह छह दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था और इसी बीच हादसे का शिकार हो गया।
टोड़ीफतेहपुर निवासी किसान अशोक कुमार के पुत्र कुलदीप सिंह का साल 2019 में मध्य प्रदेश जेल पुलिस में चयन हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती नौगांव जेल में थी। दो दिन पहले पहले वह छह दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे।
दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करने गए थे। वहां से शाम को वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कुलदीप फोटो चिरगांव थाना इलाके में गुलारा गांव के पास एक टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर परिजन कुलदीप को दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में आगरा के पास शनिवार की सुबह कुलदीप ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को वापस झांसी ले आए।
कुलदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। कुलदीप की शादी तय हो चुकी थी और तीन महीने बाद शादी होने वाली थी। हादसे के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है
07/30/2023 05:16 AM