Aligarh
पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्गीय ख्वाजा हलीम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की:
अलीगढ़ 18 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश सरकार मैं मंत्री रहे स्वर्गीय ख्वाजा हलीम को बरगद हाउस में उनकी पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ठाकुर गवेंद्रसिंह एडवोकेट ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भाविनी की श्रद्धांजलि अर्पित इस अवसर पर उनके पुत्र जिब्रान हसन ख्वाजा भी थे इस अवसर पर गवेंद्र सिंह ने कहा ख्वाजा हलीम धर्मनिरपेक्ष एवं योग्य व्यक्ति थे और सदैव जातिवाद से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता देते थे तथा हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़े होकर उसकी समस्या का निदान करते थे अपने मंत्रिमंडल कार्यकाल में उन्होंने अलीगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश में विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जो लंबे समय लोक दल के समय से सपा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के साथ जुड़े हुए थे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य भी थे जीवन पर्यंत उन्होंने दबे पिछड़े शोषितों वर्ग के लिए संघर्ष किया और समाजवादी विचारधारा को सदेव जीवन में बनाए रखा ऐसे महान व्यक्ति को हृदय से बार-बार सच्ची श्रद्धांजलि।
02/19/2026 05:20 AM