Aligarh
तस्वीर महल: सत्ता धारियों के दबाव में अलीगढ़ पुलिस, गिरफ्त में लेने के बाद छोड़े आरोपी:
अलीगढ़। दरअसल मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के तस्वीर महल स्थित पेट्रोल पंप का है जहां पर देवेंद्र सिंह इंस्पेक्टर एंटी क्राइम को पेट्रोल पंप के संचालक कुशल पाल सिंह एवं उनके पुत्र प्रवीण कुमार द्वारा गाड़ी खड़ी करने पर विवाद करते हुए जमकर पीटा गया जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पेट्रोल पंप के संचालक कुशल पाल सिंह एवं प्रवीण कुमार को पकड़ कर थाना सिविल लाइन में बंद कर दिया, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को जानकारी मिलते ही वह थाना सिविल लाइन पहुंचे और पेट्रोल पंप संचालक एवं उनके पुत्र को रिहा कराने के लिए प्रदर्शन किया।
अलीगढ़ पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत मुर्दाबाद के नारे लगाए उसके बाद पुलिस ने भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के दबाव में आकर कुशल पाल सिंह एवं प्रवीण कुमार को रिहा कर दिया और जांच का आश्वासन दिया है।
आपको बता दें कि देवेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है वह 3 बार बेहोश हो गए नाक की हड्डी टूट गई जिनका उपचार एम यू के जैन मेडिकल कॉलेज के EST में चल रहा है।
03/02/2023 05:45 PM