Aligarh
अलीगढ़ नगर निगम ने चलाया बुलडोजर नाली से आगे किए हुए निर्माण पर चला बुलडोजर: अमीर निशा मार्केट में भी होगी कार्यवाही- विनय कुमार रॉय।
अलीगढ़। दोदपुर में फिर गरजा बुलडोजर, अलीगढ़ नगर निगम ने चलाया बुलडोजर नाली से आगे किए हुए निर्माण पर चला बुलडोजर, थाना सिविल लाइन से केला नगर तक चल रहा है अभियान, निर्माण को ध्वस्त किया एवं चालान भी वसूला गया, मार्केट में अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई होगी।
दुकानदारों एवं अवैध निर्माण करने वाले व्यापारियों सहित सभी को लगातार नगर निगम चेतावनी दे रहा है जल्द ही अमीर निशा मार्केट में भी हो सकती है कार्यवाही- विनय कुमार रॉय जोनल अधिकारी/मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
इस दौरान पानवाली कोठी से लेकर केला नगर तक भारी जाम देखा गया स्कूल की छुट्टी के समय होने के कारण यातायात बाधित रहा जिसके कारण स्कूली बच्चे एवं लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ेगी।
आपको बता दें कि अलीगढ़ में लगातार नगर निगम द्वारा सड़कों का चौड़ीकरण एवं निर्माण किया जा रहा है इसी के लिए जगह-जगह जाम की समस्या भी बनी हुई है सेंटर प्वाइंट मैरिस रोड लाल दिग्गी वाली सड़कें मुख्य रूप से बाधित हैं लोगों की जन समस्याओं को लेकर यातायात सुचारू करने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया है जिसमें अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनके अवैध निर्माण को तोड़ा है एवं जुर्माना भी वसूला।
बाइट: विनय कुमार रॉय जोनल अधिकारी/मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
01/20/2023 06:48 AM