Aligarh
मंदिर में पूजा करने गई महिला को पुरानी जमीनी रंजिश में मारी गोली: हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज में भर्ती।
जनपद अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के याकूतपुर में देर रात महिला को उस वक्त गोली मारने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। जब महिला अपने घर से मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर से पूजा करने के बाद जब महिला अपने घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे युवक शिवा ने पुरानी जमीनी रंजिश के चलते तमंचा निकालकर महिला को गोली मार दी। तमंचे से निकली गोली महिला के शरीर में लगते ही खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला के साथ गोलीकांड की वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गया। काफी देर तक महिला जब घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग ढूंढते हुए मंदिर की तरफ पहुंचे।जहां महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी। जिसके बाद परिवार के लोगों द्वारा महिला को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को दी और आनन-फानन में खून से लथपथ जमीन पर पड़ी महिला को उपचार के लिए एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर द्वारा गोली लगने के बाद घायल महिला का उपचार जारी है। तो वही हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हमलावर गोलीकांड की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में गोली लगने के बाद अस्पताल के सफेद बिस्तर पर खून से लथपथ लेटी थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के याकूतपुर निवासी राजेश देवी का कहना है कि पुरानी जमीनी रंजिश के चलते इलाके के रहने वाले बदमाश किस्म के युवक शिवा के द्वारा देर रात उसको गोली मारकर गोली कांड की वारदात को अंजाम दिया गया है। वही आपको बताते चलें कि थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के याकूतपुर निवासी महिला राजेश देवी देर शाम करीब 6:00 बजे अपने घर से पास के ही मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। जिसके बाद महिला मंदिर से पूजा करने के बाद सड़क रास्ते अपने घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी युवक शिवा के द्वारा रास्ते में महिला को आते देख जमीनी रंजिश के चलते आंटी में लगा तमंचा निकालकर महिला से बिना कुछ कहे सुने उसको गोली मार दी। गोली लगते ही महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी जिसके बाद गोलीकांड की वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक शिवा महिला को खून से लथपथ जमीन पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान काफी देर तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों को चिंता सताने लगी जिसके बाद परिवार के लोग महिलाओं को ढूंढते हुए सड़क के रास्ते मंदिर की तरफ जाने लगे उसी दौरान महिला गोली लगने के बाद खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी महिला को खून से लथपथ देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों द्वारा महिला को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ जमीन पर पड़ी महिला को परिवार के लोगों की मदद से आनन-फानन में उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां महिला का उपचार जारी हैं। तो वही पुलिस घायल महिला और उसके परिवारी जनों से घटनाक्रम को लेकर जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाइट- राजेश देवी घायल महिला
01/04/2023 06:28 PM