Aligarh
शासन के निर्देशों के क्रम में डीएम ने गुरू गोविन्द जयन्ति का सार्वजनिक अवकाश को किया निरस्त:
अलीगढ़। प्रमुख सचिव उ०प्र० शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ के पत्रांक संख्या- 771/ तीन-2022-39 (2)/2016 लखनऊ दिनांक 28.12.2022 का अवलोकन करने का कष्ट करें जिसके अन्तर्गत उल्लेख किया गया है, कि विज्ञप्ति संख्या-508 / तीन-2021-39 (2)-2016 दिनांक 15.11.2022 द्वारा वर्ष 2023 हेतु घोषित अवकाशों में दिनांक 05.01.2023 (गुरूवार) को गुरू गोविन्द जयन्ति सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। *कार्मिक तथा प्रशिक्षण मंत्रालय, भारत सरकार के वर्ष 2023 के अवकाश से संम्बन्धित कार्यालय ज्ञाप संख्या- 12/5/2022- जे. ०सी०ए० दिनांक 16 जून 2022 में अंकित न होने के कारण निरस्त किया गया है।
अतः गुरू गोविन्द जयन्ति का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 29.12:2022 को घोषित होने की दशा में *सामान्य प्रशासन अनुभाग के शुद्धि पत्र संख्या - 771 / तीन-2022-39(2)/2016 लखनऊ दिनांक 28.12.2022 के अनुपालन में दिनांक 05.01.2023 को निर्गत अवकाश को निरस्त किया जाता है।* इस संबंध में डीएम अलीगढ़ श्री इंद्र विक्रम सिंह ने पत्र जारी किया।
12/31/2022 07:20 PM