Aligarh
अलीगढ़ पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा यात्रा का किया जोरदार स्वागत:
अलीगढ़। जिले में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के 6 प्रांतीय अध्यक्ष के द्वारा एक यात्रा शाहजहांपुर से शुरू की गई। जिसक भारत छोड़ो यात्रा का समापन मथुरा में होगा। इसी कड़ी में इस भारत जोड़ो पैदल यात्रा का सोमवार को अलीगढ़ में ठहराव हुआ।जहां कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्षों की यात्रा अलीगढ़ पहुंचते ही कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला पहनाकर भारत जड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि उनकी ये यात्रा ऐसे समय में निकाली जा रही है। जब भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने देश के लोगों को धर्मों में बांट कर रख दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम कांग्रेस पार्टी की देश के लोगों से अपील है कि सभी लोग एक साथ आकर सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़े। जिससे कि देश के अंदर एक मिसाल पेश की जा सके।
वहीं कांग्रेस नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के द्वारा पूरे देश में यात्रा निकाली जा रही है राहुल गांधी के द्वारा पूरे देश में यह यात्रा एक ऐसे वक्त में निकाली जा रही है जब देश के अंदर लोगों को धर्मों में बांट कर रख दिया है। धर्मों में बांटे गए लोगों को एक माला में पिरोने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष मिलकर यात्रा को निकाल रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा निकाली जा रही यह यात्रा शाहजहांपुर जिले से शुरू हुई थी जो सोमवार को अलीगढ़ पहुंची।जबकि यह यात्रा मथुरा जिला में समाप्त होगी। इसके साथ ही कहा कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों से अपील है कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्मों के लोग एक साथ आकर एकजुटता की मिसाल पेश कर सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़े। जबकि पठान फिल्म के बॉयकॉट को लेकर कहां की उनको पठान फिल्म के बॉयकॉट के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।
12/20/2022 06:45 AM