Aligarh
शहर विधायक संजीव राजा ने किया वार्ड 9 व वार्ड 3 में ट्यूबल का उद्धघाटन: क्षेत्रवासी राहत महसूस कर रहे हैं।
अलीगढ़- वार्ड नंबर 9 भगवान नगर ,वार्ड नम्बर 3 कबीर नगर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए रविवार को शहर विधायक संजीव राजा ने दो ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इसके चलते क्षेत्रवासी राहत महसूस कर रहे हैं कि अब गर्मी में उन्हें पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी।
गर्मी के शुरूआत से विभिन्न वार्डों में पेयजल की आपूर्ति किए जाने की मांग वार्डवासियों की ओर से की जा रही थी। लोगों को बेहतर पेयजल आपूर्ति देने के लिए रविवार को शहर विधायक संजीव राजा ने सबसे पहले वार्ड संख्या 9 में ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इसके चलते अब वार्ड 9 व वार्ड संख्या 3 के लोगों को भी पीने के पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। इस अवसर पर शहर विधायक ने कहा कि सभी वार्डों में पेयजल की आपूर्ति के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्रयास किया जाएगा की हर घर को पीने के पानी की आपूर्ति की जा सके। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मुन्नालाल कश्यप ,महानगर उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा,मण्डल अध्यक्ष मुकेश मदन, सुभाष बाबू गुप्ता, भगीरथ, विनोद आर्य, आदि लोग उपस्थित रहे।
06/13/2021 07:43 PM