Aligarh
किसानों पर मेहरबान मोदी सरकार, कृषि यंत्रों के क्रय पर 50% अनुदान अनुमन्य: 5 से 15 लाख की परियोजना के फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना पर 80% अनुदान देय, कृषि यंत्रों के वितरण पर अनुदान का लाभ पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर।
अलीगढ़। जनपद के सभी कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू वर्ष 2020-21 योजनातर्गत किसान द्वारा कृषि यंत्रों के क्रय पर 50% अनुदान अनुमन्य किया गया है। इसके अलावा पंजीकृत किसान समितियों, एफपीओ एवं पंजीकृत एनआरएलएम के समूह को 5 से 15 लाख की परियोजना के फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना पर 80% अनुदान देय है। इच्छुक किसान/ समूह/ समिति कृषि यंत्रों के वितरण पर अनुदान का लाभ पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.com से यंत्र पर अनुदान हेतु टोकन निकाले लिंक पर जाकर कृषक स्वयं जनरेट करके प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के संबंधित तहसील स्तरीय उप संभागीय कृषि अधिकारी के कार्यालय तथा जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक अलीगढ़ के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जिस के संबंध में डीएम के निर्देश पर उप कृषि निदेशक अलीगढ़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है।
06/11/2021 02:04 PM