Aligarh
दो दिन से हो रही बारिश बनी आफत, प्राचीन अचलेश्वर मंदिर का बड़ा हिस्सा ढहा,: अचलेश्वर मंदिर की दीवार ढहने पर गरमाई राजनीति, लगातार हुई बारिश ने सरकारी व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी है।
अलीगढ़: देश के पश्चिमी तट को दहलाने वाले चक्रवाती तूफान ताउते का असर अलीगढ़ में भी पड़ा है। यहां पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और हवाओं के चलते गर्मी से राहत को मिली है, मगर आम जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है। इसी बीच 48 घंटे से लगातार हो रही बरसात में शहर का प्राचीन अचलेश्वर मंदिर का एक बड़ा हिस्सा गुरुवार तड़के सुबह ढहा गया। अचल सरोवर की तरफ का भाग गिर गया। इससे पास में बने विहिप कार्यालय का छज्जा भी टूटा गया। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
अलीगढ़ में बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से लेकर 32 केवी व 11 केवी उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बिजली ब्रेक लगभग आठ घंटे गुल रही। कई इलाकों में तो 11 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों डाउन में बिजली कर्मचारी व अधिकारी आपूर्ति सुदृढ़ करने में जुटे रहे।
खराब मौसम को लेकर प्रशासन का अलर्ट
अलीगढ़ में खराब मौसम को लेकर प्रशासन ने जनपद में तीन से चार दिन का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लोग पेड़ के नीचे या खुले आसमान के नीचे नहीं रहें। मौसम वैज्ञानिकों ने अचानक आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान दिया गया है।
अचलेश्वर महादेव मंदिर की दीवार ढहने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। बजरंग दल के साथ ही पूर्व महापौर शकुंतला भारती एवं कुछ भाजपा नेता इस घटना के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने का आरोप भी लग रहा है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत करीब 25 करोड़ों की लागत से अचल सरोवर का सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। अचल सरोवर के आसपास करीब 40 धार्मिक स्थल एवं छोटे-बड़े भवन हैं। इसमें कई में दरारें भी पड़ी हैं। बजरंग दल के संयोजक गौरव शर्मा एवं पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने इस घटना के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। चेतावनी दी है कि इसमें लापरवाही हुई तो चुप नहीं बैठेंगे। शकुंतला भारती कहती हैं कि 500 साल पुराने मंदिर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर निगम के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं।
अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता ने कहा कि अचलेश्वर महादेव मंदिर हिंदू समाज का आस्था का केंद्र है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भाजपा नेता राहुल चेतन ने कहा कि पूरे घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। संस्कार भारती के जिला संयोजक भुवनेश आधुनिक ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी जनता की भावनाओं से खेल रहे हैं। स्थानीय निवासी अजय लिथो का कहना है कि करोड़ों की लागत से करीब डेढ़ साल से चल रहे सौंदर्यीकरण का काम कही दिखाई नहीं दे रहा है। आखिर करोड़ों रुपये कहां गए। भाजपा नेता मानव महाजन ने कहा कि प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा ढहना शर्मनाक है।
05/20/2021 07:41 PM