Aligarh
सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर है कि: देश के अन्नदाता पर लाठीचार्ज कराने से भी नहीं कतरा रही।
आज 17 मई दिन सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल किसान यूनियन व अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले किसान आंदोलन के समर्थन में अलीगढ गोंडा रोड पीजरी पैठ पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर 148 वे दिन भी बैठे किसान।
किसानों ने कहा हरियाणा के हिसार में निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण आता ताई सरकार ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा हमारे किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा अब दूसरे राज्यों में भी किसान आंदोलन तेज किया जाएगा। सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर हो गई है कि उन्हें बुजुर्गों महिलाओं बच्चों का भी ख्याल नहीं रहा सरकार के हर बार का जवाब दिया जाएगा।
वही समिति के जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व युवा प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने बताया कल 18 मई सुबह 10:00 बजे पीजरी पैंठ धरना स्थल पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान गरीब मजदूरों के मसीहा रहे चौधरी अजीत सिंह जी की आत्मशांति के लिए हवन कर भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे किसान।
आप सभी किसान बंधु सादर आमंत्रित हैं धरना स्थल पर बलवीर सिंह पूशी चौधरी हरि ओम गौतम ओमप्रकाश भूरा सिंह धर्मेंद्र सिंह काका लवकुश बघेल विकास बघेल गुड़्डू गौतम योगेश जैन गौरव चौधरी महिपाल सिंह बारिश खान सोनू चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।
रिपोर्ट/विनोद कुमार
05/17/2021 01:21 PM