Aligarh
मंगलायतन विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय जल संरक्षण: अभियान का हुआ समापन।
अलीगढ़। संवाददाता सद्दाम हुसैन ।मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जल संरक्षण अभियान का समापन बुधवार को हुआ। समापन के दौरान जनसंचार विभाग के निदेशक प्रो शिवाजी सरकार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा कल तभी होगा जब आज जल सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा राजनैतिक लोगों का एक विचार होता है और उनको समझना आसान है। उन्होंने कहा कि भद्रलोक खतरनाक होते हैं, उनका कोई भी कमिटमेंट निश्चित नहीं होता। क्योंकि यदि हाथ में योग्यता है तो व्यक्ति को नौकरी के लिए मोहताज नहीं होना पड़ता। वहीं, वर्तमान समय में प्राचीन धरोहरों को नष्ट किया जा रहा है। देश में विकास के नाम पर बड़ी संख्या में वृक्षों को काटा जा रहा है। वृक्षों के काटने से निरंतर मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इसी कारण कुछ समय पूर्व ग्लेशियर भी फटा। हिमालय पर सड़कों का निर्माण करना प्राकृतिक आपदाओं में निरंतर बढ़ोतरी हो रही हैं। इसी कारण हमें प्राकृति से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए, बल्कि उनका सम्मान करना चाहिए। वृक्ष लगे रहेंगे तो पानी की कमी नहीं उत्पन्न होगी। डिजिटलीकरण के चलते कई समस्याओं का उत्पन्न होना सहज हो गया है।
देश के विकास के लिए जल अधिक महत्वपूर्ण है इसी कारण हिमालय विश्व की प्रमुख धरोहर है ,हिमालय बचेगा तो विश्व बचेगा , विश्व बचेगा तो देश बचेगा ,इसीलिए हिमालय पर होने वाले निर्माण कार्यों पर रोक लगनी चाइये नहीं न जल बचेगा न पर्यावरण । डॉ शिवकुमार ने कहा कि जल का संरक्षण करना हमारा प्रमुख कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन कुंदन शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक मयंक जैन रहे।
03/24/2021 02:41 PM