Bhopal
कलेक्टर श्री लवानिया के नेतृत्व में मनुआभान टेकरी पर 400 पौधे रोपे गए: अंकुर अभियान के अंतर्गत जिले में 51000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के नेतृत्व में मंगलवार को भोपाल के मनुआभान टेकरी पर 400 से अधिक पौधे रोपे गए हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री केवीएस चौधरी कोलसानी, जिला पंचायत के सीईओ श्री ऋषि राज और अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत जिले में 1 से 5 मार्च तक 51 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 50 हजार पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंगलवार को भोपाल लालघाटी स्थित मनुआभान टेकरी स्थित जल शोधन संयंत्र परिसर में 400 से अधिक पौधे एक साथ लगाए गए हैं। कलेक्टर श्री लवानिया सहित सभी ने अंकुर वायुदूत ऐप पोर्टल पर लोकेशन के साथ अपलोड किया। अंकुर अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन जिला पंचायत,नगर निगम अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विशेष रुप से एक साथ पौधारोपण किया गया। लालघाटी स्थित मनुआभान टेकरी में स्थापित जल शोधन संयंत्र के प्रांगण में अनेक प्रकार के पौधों को आज लगाया गया। इसमें सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों के साथ सेल्फी ली और उसे अंकुर अभियान के अंतर्गत ऐप पर डाउनलोड किया है। सभी अधिकारी इन पौधों की विशेष रूप से देखभाल करेंगे और बड़े होने तक इसका संरक्षण भी करेंगे। पौधारोपण अभियान में अपर कलेक्टर श्रीमति माया अवस्थी, श्री गोयल, एसडीएम, तहसीलदार जिला पंचायत और नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रातः 9:00 बजे से पौधारोपण किया ।
कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने पौधा रोपण अभियान को लगातार जारी रखने के लिए भी कहा है जिसमें कोई व्यक्ति अपने खाली प्लाट, आंगन, खेत-खलिहान में पौधारोपण करें और फोटो प्ले स्टोर से वायुदूत ऐप डाउनलोड कर अपलोड कर सकता है।
03/01/2022 05:12 PM