Aligarh
करसुआ गैस प्लांट के पास टायर फटने से आपस में भिड़ी दो रोडवेज बस 5 की मौत: दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल।
अलीगढ़। दिनेश पाठक। थाना लोधा क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ पलवल मार्ग पर शनिवार की दोपहर गांव करसुआ गैस प्लांट के पास टायर फटने से हरियाणा रोडवेज की दो बसों में भीषण टक्कर हो गयी। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र में स्थित करसुआ के पास दो बसों के आपस मे भिड़ने के बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। बस से आई चीख पुकार की आवाजों को जिसने भी सुना भय भीत हो गया।
तेज धमाके के बाद हुए एक्सीडेंट में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दरअसल हरियाणा के बल्लभगढ़ डिपो की बस अलीगढ़ से बल्लभगढ़ जा रही थी। जैसे ही गांव करसुआ पर पहुंची तभी ड्राइवर की तरफ का बस का अगला पहिया जोरदार धमाके के साथ फट गया। और बस अनयंत्रित होते हुए बीच में लगे डिवाइडर पर होती हुई दूसरी साइड पहुंच गयी। इसी बीच एक सामने से आ रही बस में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी। कि बस के दौनों अगले हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये । यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर दौड़ पड़े। मौके पर चीख पुकार मच रही थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गयी। मौके पर थाना बन्नादेवी प्रभारी धीरेंद्र मोहन शर्मा, थाना देहली गेट इंस्पेक्टर, आशीष कुमार सिंह, थाना लोधा प्रभारी अभय कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस फोर्स सहित पहुंच गये। और एंम्बुलेंस भी पहुंच गयीं। मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ रेस्क्यू चलाया। एवं प्राइवेट वाहनों से मरीजों को अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना की अप्रिय सूचना पर अलीगढ़ डीएम चंद्र भूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, कोल भी पंहुच गए। घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल मैं भर्ती करवाया गया। कुछ यात्रियों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल भेज दिया गया।
घायल होने के बाद भी माँ की ममता के आँचल ने नहीं छोड़ा बेटा।
वहीं जब घायलों को जिलाचिकित्सालय भेज जा रहा तो एक अजीबो गरीब तश्वीर ने सबका दिल जीत लिया। एक युवती एक्सीडेंट में घायल हो गई। स्ट्रेचर पर उसको एडमिट करने के लिए ले जाया जा रहा था। हाथ मे बोतल चढ़ रही थी। लेकिन अपने कलेजे के टुकड़े को माँ की ममता ने पल भर के लिए भी नहीं छोड़ा। वहीं डीएम चन्द्रभूषण सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया आज हुए एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत होगई है। दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हैं। अलीगढ़ पलवल मार्ग पर हुई दुर्घटना की जानकारी शासन एवं प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन घायलों की मदद कर रहा है। साथ ही घायल एवं मृतकों के परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास जारी है।
03/06/2021 06:42 PM