Aligarh
पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्री आदिति यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की:
अलीगढ़ 11 जून 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी की पुत्री कुमारी आदिति यादव को लेकर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर जो आपत्तिजनक अभद्र पोस्ट डाली गई है उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ठाकुर गवेंद्रसिंह एडवोकेट ने कहा राजनीति में विचारधारा भिन्न हो सकती है और विचार भी अलग हो सकते हैं लेकिन बेटियां इस देश का गौरव और अभिमान है किसी भी व्यक्ति की बेटी के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट डालना बहुत ही निंदनीय कृत्य है जो दूषित मानसिकता को प्रदर्शित करता है ऐसे लोग ना संस्कारी और नाहीं किसी पार्टी के हो सकते हैं उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता हिंदुस्तान ही नहीं विश्व में आपसी सद्भाव भाईचारा और एक दूसरे के सम्मान के लिए विख्यात है ऐसे लोगों से अपील है भारत की जो सभ्यता एवं संस्कृति है उसकी गरिमा को नष्ट ना करें बेटियों एवं महिलाओं का सम्मान कीजिए यही हमारी संस्कृति है उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग कि ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दें।
06/11/2026 02:32 PM