Aligarh
कृषि बिल के विरोध में: गोंडा अलीगढ़ रोड पींजरी पैंठ मैदान में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहा।
आज दिनांक 5 मार्च दिन शुक्रवार को 73 वे दिन अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले गोंडा अलीगढ़ रोड पीजरी पैठ पर किसान आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान ।
किसानों ने कहा चाहे कितने भी दिन लग जाएं लेकिन हम इन तीन कृषि कानूनों को हटवा कर ही दम लेंगे ।धरना स्थल पर आए चौधरी ओमवीर सिंह प्रत्याशी वार्ड नंबर 27 जिला पंचायत राष्ट्रीय लोकदल अलीगढ़ ने कहा किसान यूनियन ने निर्णय लिया है ।के हम पांच पांच किसान गरीव मजदूरों की टोली बनाकर किसान मजदूरों की एस बेईमान सरकार की दमनकारी व लूट मार के प्रति किसान मजदूरों को जागृत करने का काम करेंगे।
और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य इस देश का किसान करेगा ।समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा हमारे किसान गरीब मजदूरों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह कहा करते थे। देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानो से होकर गुजरता है ।जब किसान संपन्न होगा तभी देश खुशहाल होगा।
धरना स्थल पर गौरव चौधरी नीतू चौधरी विजेंद्र सिंह चौधरी राजवीर सिंह सौदान सिंह बाबा सोनोठ रामेश्वर शहरी लख्मीचंद दिनेश कुमार भगवान सिंह देवेंद्र सिंह रणवीर सिंह नगला जगदेव पूरन सिंह प्रजापति सोनोठ कालीचरण प्रजापति ओम प्रकाश बघेल साहब सिंह नत्थी सिंह ठाकुर गोपाल सिंह रामवीर सिंह काका साहब सिंह लालपुर आदि किसान धरना स्थल पर मौजूद रहे।
रिपोर्ट :गोंडा से विनोदकुमार
03/05/2021 01:55 PM