Aligarh
दलित नाबालिक लड़की की गला दबाकर हत्या। नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि: पोस्टमार्टम के अनुसार नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि।
अलीगढ़। थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव में अपनी ननिहाल में रह रही 14 वर्षीय दलित किशोरी की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया था। इस वारदात को रविवार दोपहर उस समय अंजाम दिया गया जब वह अपने खेत पर चारा लेने गई थी। देर शाम उसका शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। अपराधियों के नाम उजागर होने तक सब नहीं ले जाने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों के आगे आग जलाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। और ईट पत्थर भी पुलिस पर फेंके गए थे। थाना प्रभारी गंगीरी प्रवेंद्र सिंह का सिर फट गया था। ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद रविवार की रात्रि करीब 10 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अकराबाद क्षेत्र के गांव की अनुसूचित जाति की बुजुर्ग विधवा अकेली रहती है। उसके पास उसकी धेवती भी रहती थी। वृद्धा के अनुसार रविवार की दोपहर 12 बजे किशोरी अपने खेतों में चारा लेने गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो लड़की की नानी दोपहर करीब 2:30 बजे उसे देखने खेत पर पहुंची। लेकिन किशोरी खेत पर नहीं मिली जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसने गांव के कुछ लोगों को बुलवा लिया देर शाम तक किशोरी की तेज खोजबीन होने लगी और शाम करीब 6 बजे 14 वर्षीय दलित लड़की का सब अपने खेत से कुछ ही दूरी पर गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। देखने से लग रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। और यह भी अंदेशा किया जा रहा था। कि शायद लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया हो और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई हो। इस मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस फोर्स के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी मौके पर पहुंच गए ग्रामीणों में इस मामले को लेकर काफी गुस्सा भरा हुआ था। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और समझाने पर मृत लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार की रात्रि को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ पीयूष मोर्डिया एवं कमिश्नर गौरव दयाल भी रविवार की रात्रि को घटनास्थल पर पहुंच गए। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद दलित लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सोमवार की शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने प्रेस के दौरान बताया कि थाना अकराबाद में हुई दलित लड़की की हत्या पोस्टमार्टम के अनुसार गला एवं मुंह दबाने के कारण हुई है। इस संगीन मामले को लेकर पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई पुलिस टीम लगा रखी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बताया तो बहुत जल्द आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
03/01/2021 07:24 PM