Aligarh
नगर आयुक्त/अपर नगर आयुक्त सहित अधिकारी कर्मचारियों ने कराया अपना हेल्थ चेकअप: रोटरी क्लब के सहयोग से नगर निगम ने लगाया दो दिवसीय हेल्थ कैंप।
अलीगढ़। रोटरी क्लब व नगर निगम द्वारा मिशन शक्ति व फिट इंडिया मूवमेंट के तहत नगर निगम के सफाई कर्मचारियों/सामान्य कर्मचारियों व अधिकारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दो दिवसीय हेल्थ कैम्प का आयोजन नगर निगम सेवाभवन में किया गया। सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चलने वाले हेल्थ कैम्प का उद्घाटन उपाध्यक्ष/नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह व आईआईएमए के अध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता, डॉ विपिन गोयल व डॉ निति गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।
नगर निगम में आयोजित दो दिवसीय हेल्थ कैंप में नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिव कुमार मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय कर अधीक्षक राजेश कुमार स्टेनो देश दीपक तरुण पाठक संजय सक्सेना आदि कर्मचारियों ने अपने हेल्थ चेकअप कराया। नगर आयुक्त ने अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया जिसमें सामान्य ब्लड प्रेशर आया
हेल्थ कैंप में आईएमए के अध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता ने कोविड-19 के दौरान टेलीमेडिसिन में दिए गए सहयोग की भांति सफाई कर्मचारियों/अधिकारियों और सामान्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सदैव आईएमए का सहयोग देने का आश्वासन नगर आयुक्त को दिया।
नगर आयुक्त ने कहा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की जन जागरूकता के लिए सफाई मित्रों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और सचेत रहने की बेहद आवश्यकता है उन्होंने कहा स्वच्छता के सिपाहियों के बल पर ही कोविड-19 से जीत संभव हो चुकी है।
नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की डायबिटीज हेल्थ चेकअप के दौरान बढ़ी हुई आई जिसको देखते हुए अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कर्मचारियों को सुबह टहलने के साथ-साथ योग को अपनी आदत बनाने की नसीहत दी।
नगर आयुक्त ने रोटरी क्लब की इस मुहिम की सराहना करते हुए हेल्थ कैंप में निशुल्क सेवाएं दे रहे आईएमए अध्यक्ष सहित सभी डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया।
नगर निगम में आयोजित हेल्थ चेकअप की समस्त व्यवस्थाएं श्री राजेश गुप्ता कर अधीक्षक एवं मीडिया कवरेज श्री एहसान रब द्वारा की गई।
हेल्थ चेकअप में आईएमए अध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता डॉ विपिन गोयल डॉ निति गोयल डॉ विनोद सक्सेना डॉ राकेश अग्रवाल सुनीता गुप्ता शशि पवार निधि गुप्ता नीरज संजय आदि ने सहयोग किया।
02/18/2021 05:38 PM