Aligarh
डीएम ने कलेक्ट्रेट में फरियादियों की जन समस्याओं को सुनकर किया समाधान: संबंधित अधिकरियो को दिए मौके पर जाकर निस्तारण के आदेश।
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्री चन्द्र भूषण सिंह ने आज दिनांक 17 फरवरी 2021 को कलेक्ट्रेट प्रांगण में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। आज जनसुनवाई में दो दर्जन से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। जिनको लेकर उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि, पेंशन, कृषि, स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग, अवैध कब्जा तथा विद्युत से सम्बंधित शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।
इस मौके पर एडीएम वित्त श्री विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन श्री डीपी पाल मौजूद रहे।
02/17/2021 06:12 PM