Aligarh
बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह की सफलतापूर्वक हुई Angioplasty: परिवार ने दी सूचना जल्द स्वस्थ होकर आएंगे अलीगढ़।
अलीगढ़ / गाजियाबाद। एक्सपोज़ न्यूज़ से खास बातचीत में ठाकुर अजय सिंह (नाती) भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने बताया कि आज गाजियाबाद में वैशाली स्थित मैक्स स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सफल एंजियोग्राफी एवं ऑपरेशन हो गया है। बरौली क्षेत्र के विधायक के चेस्ट में खून के थक्के जमे हुए थे। बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
ठाकुर अजय सिंह ने बताया कि बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें शायद पैरालिसिस अटैक पड़ा था। परिजनों ने उन्हें तुरंत वरुण ट्रामा में भर्ती कराया। यहां करीब एक घंटे तक इलाज चला। सूचना पर तमाम परिजन एवं नेता पहुंच गए। सीएमओ डाक्टर बीपीएस कल्याणी भी चिकित्सकों के साथ पहुंचे। इसके बाद मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के लिए रेफर कर दिया गया।
इस सूचना पर सांसद सतीश गौतम समेत तमाम नेता पहुंच गए। फिर यहां से उन्हें वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। बरौली विधायक दलवीर सिंह के प्रतिनिधि सुशील गुप्ता ने बताया कि रास्ते में उन्होंने बातचीत भी की है। उन्होंने स्वयं बताया कि मैक्स में भर्ती कराया जाए। विधायक की तबियत खराब होने पर उनके तमाम शुभचिंतक चिंतित हो गए हैं । साथ में काफी लोग गाजियाबाद आ गए हैं।
गाजियाबाद स्थित मैक्स अस्पताल के डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि करीब 12 बजे विधायक दलवीर को अस्पताल लाया गया था। अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। चार न्यूरो सर्जन की टीम उनके इलाज में लगी है। उन्हें अभी कैच लाइफ में भर्ती किया गया। जहां पर सीटी स्कैन, एमआरआई और अन्य जांच की जा रही है। जिससे कि पता चल सके कि उनके सर में कितनी जगह क्लॉटिंग है।
ठाकुर अजय सिंह ने बताया कि आज सोमवार देर शाम उनकी एंजियोप्लास्टि Angioplasty सफलतापूर्वक हो गई और उनकी सेहत में सुधार आने की खबर परिवार ने दी है, और कहा है कि जल्द ही वह स्वस्थ होकर अलीगढ़ आएंगे।
02/15/2021 07:54 PM