Aligarh
कांग्रेस नेताओं ने जनसभा कर मनाया रेडियो दिवस: सूचनाएं एवं समाचार प्रसारण की पुरानी प्रणाली को बताया।
अलीगढ़। रविवार को शहर कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष शाहिद खान ने अपने कैंप कार्यालय नई बस्ती पर विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो बजा कर विविध भारती कार्यक्रम अपने सभी साथियों के साथ रेडियो के समय की पुरानी यादें ताजा की, श्री खान कहा कि 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है, रेडियो की शुरुआत भारत में 1924 से हुई और ऑल इंडिया रेडियो साल 1936 में बना, 1957 में ऑल इंडिया रेडियो को आकाशवाणी का नाम दिया गया, रेडियो के जरिए समाचार और जरूरी खबरें दूर-दराज के इलाके तक पहुंचाई जाती है।
इसके बाद यूनेस्को ने पहली बार 13 फरवरी 2012 को विश्व रेडियो दिवस के रूप में इस दिन को मनाया था, तब से विश्वभर में इसी दिन विश्व रेडियो दिवस मनाया जाने लगा, दरअसल 13 फ़रवरी को संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ भी है, मौके पर मोहम्मद इरफान, अनीता देवी, कलीम अहमद, रिजवान सैफी, बशीर अहमद, शेरू मियां, शमशाद सलमानी, आदि लोग उपस्थित रहे।
02/15/2021 06:15 AM