Aligarh
अलीगढ़ महोत्सव में महापौर ने किया नगर निगम कैंप का उद्घाटन: नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त सहित पार्षद रहे मौजूद।
अलीगढ़। अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव में परंपरागत रूप से नगर निगम द्वारा लगाए जाने वाले कैंप का विधिवत शुक्रवार को महापौर मोहम्मद फुरकान नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह व अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर नगर शुभारंभ किया।
नुमाइश में नगर निगम कैंप की शुरुआत के समय महापौर ने नुमाइश में सफाई व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा अलीगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर है नुमाइश प्रदर्शनी- इस प्रदर्शनी में साफ-सफाई और लोगों को पॉलिथीन से बचाव स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अलीगढ़ को अव्वल नंबर दिलाने के लिए जागरूक करने के पुख्ता इंतजाम नगर निगम द्वारा किए जा रहे हैं।
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में अलीगढ़ वासियों को बढ़-चढ़कर जन सहभागिता निभाने की अपील की और अधिकारी कर्मचारियों से कहा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की महा परीक्षा अलीगढ़ के लिए सम्मान की बात है इसलिए इस महा परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारी और पार्षदों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता कैंप के शुभारंभ के समय मौजूद पार्षद हेमंत गुप्ता अलका गुप्ता नरेंद्र वार्ष्णेय हफीज अब्बासी आदि पार्षद अधिकारी एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और एकजुट होकर नुमाइश में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सहयोग मांगा।
अलीगढ़ महोत्सव में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने वाह अधिकारी कर्मचारी और पार्षदों को महापौर ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अलीगढ़ का अव्वल स्थान दिलाने के लिए जी जान से मेहनत करने की अपील की।
इस अवसर पर नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेे।
02/13/2021 03:29 AM