Aligarh
जयंत चौधरी सहित 22 नाम दर्ज एवं हजारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।:
अलीगढ़। जिला अलीगढ़ के थाना गोंडा क्षेत्र के कस्बा मुरवार में मंगलवार, 9 फरवरी को किसान पंचायत आयोजित करने के फेर में राष्ट्रीय लोकदल के नेता फंस गए हैं। पुलिस से बिना अनुमति पंचायत के आयोजन को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सहित 22 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज मुकदमा पंजीकृत हुआ है। एवं हजारों अज्ञात लोगों पर भी बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा निषेधाज्ञा उल्लंघन एवं महामारी अधिनियम के तहत दर्ज किया है। मुकदमा थाना गोंडा के एएसआई सोहन वीर सिंह की ओर से एक राय होकर निषेधाज्ञा उल्लंघन करने, महामारी अधिनियम आदि के तहत दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ अरविंद कुमार ने दी।
दरअसल राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर चौधरी की देखरेख में मुरवार के पैंठ मैदान में यह पंचायत आयोजित की गई थी। जिसमें राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के अलावा स्थानीय नेता व काफी संख्या में भीड़ थी। इस सभा में पूर्व विधायक इगलास, व पूर्व सांसद अलीगढ़, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विजेंद्र सिंह भी कार्यकर्ताओं सहित शामिल थे। जिसके बाद यह मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 147,188, 269,270 व 3 के तहत मामला दर्ज किया है।
अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ अरविंद ने बताया कि गोंडा में 9 तारीख को काफी लोग इकट्ठे होकर के एक सभा किए था जिसकी अनुमति नहीं थी। उन्होंने बिना नियमानुसार सभा को किया था और बिना अनुमति के सभा की थी। वर्तमान में कोविड चल रहा है। उसमें 144 के उल्लंघन के संबंध में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसमें 22 लोग नामजद हैं। बाकी लोग अज्ञात है। इनमें सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है और जिस तरह से तथ्य सामने आएंगे उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। यह एक सभा कराई थी। इसमें इसमें जयंत चौधरी भी इसमें सम्मिलित हुए थे। उसी के परिपेक्ष में जिन्होंने कराई थी उसमें मुकदमा दर्ज हुआ है।
02/11/2021 04:34 PM