Aligarh
आज 48 वें दिन गोण्डा अलीगढ़ रोड पींजरी पैंठ: मैदान मै अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहा।
आज 9 फरवरी अलीगढ़ गोंडा रोड पर 48 वें दिन अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले धरने पर बैठे किसान ।किसानों ने कहा मोदी जी झूठ बोलना छोड़ दो ।देश का अन्नदाता आपके झूठ को जान चुका है। अब ज्यादा झूठ बोलने की जरूरत नहीं है ।अब किसान आपकी बातों में आने वाला नहीं है ।मोदी जी अपनी अकल को ठीक कर लो किसानों की बात को मान लो अन्यथा हर चुनाव में किसान आप की जमानत जब्त कराने का काम करेंगे ।समिति के जिला अध्यक्ष सतवीर सिंह सत्तो ने कहा जयंत चौधरी ने आज मुरवार पैंठ मैदान में किसानों का साथ देने का वादा किया है। हम सभी किसान जयंत चौधरी के साथ हैं ।चाहे कितनी भी कुर्बानी देनी पड़े। लेकिन हम अपनी मांग मनवा कर ही दम लेंगे ।चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने किसानों की तरफ से जयंत चौधरी को हल भेंट किया ।धरना स्थल पर चौधरी देवेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष ,विशंभर सिंह मालाव, राम चरण सिंह ,देवेंद्र ,धर्मवीर सिंह गांगुली, राजेंद्र सिंह यादव ,भूरा सिंह मंडला ,योगेश जैन, चौधरी नत्थी सिंह ,कौशल चौधरी ,अरुण कुमार ,विशाल ,पीतांबर सिंह, दिगंबर सिंह ,गुलवीर सिंह पहलवान, रामदेव सिंह ,अचल सिंह, खूबी चौधरी आदि किसान मौजूद रहे|
Report:विनोद कुमार
02/09/2021 04:00 PM