Aligarh
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजेश राज जीवन के नेतृत्व में सफाई व्यवस्था को लेकर दिया ज्ञापन: स्मार्ट सिटी परियोजना पर किया कटाक्ष।
अलीगढ़: स्मार्ट सिटी में बढ़ती गंदगी ओर नगर निगम बढ़ते हुए भ्र्ष्टाचार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है, नगर निगम कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
महानगर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में पनपते हुए भृष्टाचार और स्मार्ट सिटी का तमगा लेने वाले अलीगढ़ में लगे गन्दगी के अम्बार को सुधारने के लिए एक ज्ञापन नगर आयुक्त के नाम उप नगर आयुक्त को सौंपा है ज्ञापन के माध्यम से पूर्व प्रत्याशी हाथरस विधानसभा राजेश राज जीवन वाल्मीकि ने ज्ञापन देते हुए अलीगढ़ शहर में पला साहिबाबाद के कुछ गलियों में फैली गंदगी व सड़क समस्या को लेकर स्थानीय लोग खासा परेशान हैं इधर उन्होंने कहा कि गोंडा रोड जलालपुर मोहल्ले में पिछले 70 वर्ष देश को बीत जाने के बावजूद भी स्थानीय लोगों की समस्या आज तक दूर नहीं हुई अगर भविष्य में ऐसा ही रहा तो वह उग्र आंदोलन कर नगर निगम के अधिकारियों को घेरने का कार्य करेंगे इधर सैकड़ों तादाद में पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए नगर निगम को अधिकारियों को घेरने का कार्य किया और उन्होंने कहा कि अलीगढ़ नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है शहर के लोग नगर निगम के कार्य से संतुष्ट नहीं है स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किया जा रहा है परंतु स्मार्ट सिटी कहीं नहीं दिख रहा इधर इस ज्ञापन को लेते हुए उप नगर आयुक्त ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से दिया गया ज्ञापन को संज्ञान लेते हुए इनकी समस्या जल्द ही दूर कराई जाएंगी।
02/07/2021 04:49 AM